रेलयात्री सरोकार : महाशिवरात्रि मेला को लेकर सीहोर रेलवे स्टेशन पर 21 जोड़ी ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
⚫ 13 से 22 फरवरी तक होगी विशेष सुविधा
हरमुद्दा
रतलाम 10 फरवरी। महाशिवरात्रि मेला के दौरान सीहोर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए वहॉं से गुजरने वाली 21 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनों का अस्थाई ठहराव दिया जाएगा।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह ठहराव 13 से 22 फरवरी 2026 तक दिया जाएगा।
ठहराव दी गई ट्रेनों का विवरण
⚫ 12923/12924 डॉ. अम्बेडकर नगर नागपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
⚫ 19301/19302 डॉ. अम्बेडकर नगर यशवंतपुर एक्सप्रेस
⚫ 22911/22912 इंदौर हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस
⚫ 20414/20413 इंदौर वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
⚫ 20416/20415 इंदौर वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
⚫ 14115/14116 डॉ. अम्बेडकर नगर प्रयागराज एक्सप्रेस
⚫ 19313/19314 इंदौर पटना एक्सप्रेस
⚫19321/19322 इंदौर पटना एक्सप्रेस
⚫19305/19306 डॉ. अम्बेडकर नगर कामाख्या एक्सप्रेस
⚫ 22645/22646 इंदौर तिरूवनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस
⚫ 22191/22192 इंदौर जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
⚫ 12719/12720 जयपुर हैदराबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस
⚫ 17019/17020 हिसार हैदराबाद एक्सप्रेस
⚫ 22909/22910 वलसाड पुरी एक्सप्रेस
⚫ 20814/20813 जोधपुर पुरी एक्सप्रेस
⚫ 15560/15559 अहमदाबाद दरभंगा
⚫ 19413/19414 अहमदाबाद कोलकाता एक्सप्रेस
⚫ 22829/22830 भुज शालिमार एक्सप्रेस
⚫ 22673/22674 जोधपुर - मन्नारगुड़ी एक्सप्रेस
⚫ 22468/22467 गांधीनगर कैपिटल वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
⚫ 19489/19490 अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस।
अधिक जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
Hemant Bhatt