उपलब्धि सरोकार : नन्हीं सी झानवी ने फिर रचा इतिहास
⚫ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सराहना कर दिया आशीर्वाद
⚫ उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने सुना शिव तांडव स्तोत्रम, खुश होकर आशीर्वाद दिया, दी नकद राशि
हरमुद्दा
रतलाम, 3 मई। एक सिद्ध कलाकार के घर में उसकी महज 3 वर्ष 11 माह वर्ष की बेटी भी 1 अनूठी कला के क्षेत्र में पारंगत होकर 2-2 बार विश्व रिकॉर्ड हासिल कर लें तो उसे मां सरस्वती जी का आशीर्वाद ही माना जाएगा। मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के 28 वर्षीय नरेन्द्र सोनी जो अपने हुनर (काष्ठ शिल्प) में पारंगत हैं जो विभिन्न प्रकार की हस्त निर्मित कलाकृतियां को निर्मित करते हैं जिनके हाथों बनी कलाकृतियां देखकर लोगों का अचरज में पड़ जाना स्वाभाविक हैं क्योंकि जो रचना नरेंद्र सोनी तैयार करते हैं वह जैसे मुंह बोल रही हैं। छोटी सी उम्र में नरेन्द्र ने जो महारथ हासिल की उससे कई गुना ज्यादा उनकी नन्हीं सी बेटी झानवी ने महारथ हासिल करते हुए महज 8 महीने में 2 बार विश्व रिकॉर्ड बनाया और ना सिर्फ परिवार का नाम रोशन किया वरन शहर और प्रदेश-भर में ख्याति अर्जित की।

हां हम बात कर रहें हैं उसी झानवी की जिसने 1 सेप्टेंबर को महज 2 मिनट 40 सेकेंड में सम्पूर्ण हनुमान चालीसा पाठ बगैर रुके विश्व रिकॉर्ड बनाया था। जिसका श्रेय उसकी दादी श्रीमती उर्मिला देवी सोनी के अथक प्रयासों से झानवी ने पहला रिकॉर्ड द लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, द वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड अर्जित कर प्रदेश-भर में ख्याति प्राप्त की थी, बस इतने में इस नन्ही परी का कला प्रदर्शन में भला कहां रुकना था अपनी मां जया सोनी के पदचिह्नों पर चलते-चलते नन्हीं सी झानवी ने वह कर दिखाया जो बड़े से बड़ा विद्वान भी बमुश्किल कर सकता हैं।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया आशीर्वाद
हां वह हैं शिव तांडव स्तोत्रम, हां वही शिव तांडव स्तोत्रम जिसका उच्चारण करने में अच्छे-अच्छे विद्वानों के पसीने छूट जाते हैं उसे झानवी की मां जया सोनी ने महज 2 महीने में कंठस्थ स्मरण करा दिया जब झानवी ने विश्व रिकॉर्ड टीम के समझ शिव तांडव स्तोत्रम का पाठ बगैर अटके सुनाया तो उन्होंने भी अपने दांतों तले उंगली को दबा लिया और आखिरकार वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड से नन्हीं सी बीटिया झानवी को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके भोपाल स्थित बेंगलो पर तीनों रिकॉर्ड प्रदान करते हुए सराहना की और आशीर्वाद दिया।

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के साथ झानवी
इसके साथ-साथ झानवी की इस विशिष्ट उपलब्धि से प्रभावित होकर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने उसे अपनी गोद में बिठाकर दुलार करते हुए नकद राशि प्रदान करते हुए आशीर्वाद दिया। इस दौरान झानवी के पिता नरेंद्र सोनी, मां जया सोनी, वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी, समाजसेवी एवं वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड के ज्यूरी मेंबर शैलेन्द्र सिंह सिसौदिया तथा आज हम आ गए सोशल मीडिया पेज के मीडिया प्रभारी हर्ष जैन, श्रेया पालीवाल, कमलेश विश्वकर्मा, अजय सिंह, मौजूद थे, आपको बता दें कि झानवी की इतनी उपलब्धियों से प्रभावित होकर लिम्का बुक की और से भी वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रदान किया जा सकता हैं!
Hemant Bhatt