धर्म संस्कृति : श्री नित्यानंद आश्रम पर मनाया महाशिवरात्रि उत्सव
⚫ फलाहारी प्रसाद का हुआ वितरण
हरमुद्दा
रतलाम, 16 फरवरी। श्री नित्यानंद आश्रम रतलाम पर
महाशिवरात्रि महोत्सव धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। भक्तों को फलाहारी प्रसाद का वितरण किया गया।

रविवार को श्री नित्यानंद भक्त मंडल के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। सुबह श्रीकेशव भगवान का विधि विधान से विप्र मंडली द्वारा अभिषेक पूजन कर महाआरती की गई। ततपश्चात फलाहारी प्रसाद वितरण शुरू हुआ जो कि सुबह से देर शाम तक चलता रहा। हजारों भक्तों ने पूजन अर्चन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री नित्यानंद भक्त मंडल के सदस्य सेवा में सक्रिय रहे।
Hemant Bhatt