कला सरोकार : साठ के पार, कला बिखेरेंगे फनकार

कला सरोकार : साठ के पार, कला बिखेरेंगे फनकार

⚫ 'अनुनाद' 26 अक्टूबर को वरिष्ठजनों की महफ़िल सजाएगा

हरमुद्दा
रतलाम, 25 अक्टूबर। शहर की सक्रिय संस्था ' अनुनाद ' शहर के वरिष्ठ कलाकारों की महफ़िल सजा रही है। साठ की उम्र पार  के बेहतरीन कलाकार अनुनाद के बैनर तले 26 अक्टूबर रविवार को दोपहर 12 बजे से होटल पुष्पांजलि पैलेस रतलाम में ' छोड़ो कल की बातें' कार्यक्रम में अपनी साहित्य और संगीत की प्रतिभा को साझा करेंगे।


अनुनाद के अध्यक्ष अजीत जैन ने बताया कि शहर में पहली बार वरिष्ठजनों पर केन्द्रित आयोजन हो रहा है, जिसमें संचालन से ले कर समस्त प्रस्तुतियां साठ साल से अधिक के व्यक्ति ही करेंगे। उन्होंने बताया कि अनुनाद की कलाकार अवनि उपाध्याय की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके पश्चात रंगकर्मी यूसुफ़ जावेदी के संचालन में साहित्य और संगीत की प्रस्तुति होगी। 

 ये अपनी प्रस्तुति देंगे

आयोजन में कैलाश व्यास, श्याम सुंदर भाटी, जुझार सिंह भाटी, नरेन्द्र त्रिवेदी की काव्य प्रस्तुति होगी। गीत -संगीत की प्रस्तुति ओमप्रकाश मिश्र, पेपसिंह सोलंकी, सुरेन्द्र शर्मा, प्रदीप पंवार, नरेन्द्र कंडारे, जयवंत गुप्ते, भूपेन्द्र व्यास, गिरीशचंद्र शर्मा, शिवकुमार त्रिलोकचंदानी, दुर्गेश सुरोलिया, विवेक शर्मा, यामिनी वर्मा, मयूर व्यास, पवन भटनागर, पंकज कुमार शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, मुकेश रांका, ओमप्रकाश त्रिवेदी, सुभाष शर्मा , शैलेन्द्र मेहता, रईस अहमद मंसूरी, मनोज देसाई, अशोक शर्मा, अरूणेश व्यास, नरेश यादव, अनीता यादव, अनीता शर्मा, दलजीत सिंह संधू, माणिक व्यास, सीमा सुरोलिया, सुखवीर कौर संधू देंगे। कार्यक्रम आयोजक सुरेन्द्र शर्मा और अजीत जैन ने सुधिजनों से उपस्थिति का आग्रह किया है।