सेहत सरोकार : रक्तदान, अंगदान और देहदान के उपयोग दिखाएं विद्यार्थियों के दल को मेडिकल कॉलेज में
⚫ समाजसेवी गोविंद काकानी ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां
⚫ मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों का किया अवलोकन
⚫ रक्तदाता का किया अभिनंदन
हरमुद्दा
रतलाम, 24 अक्टूबर। रक्तदान, अंगदान और देहदान के पश्चात मेडिकल कॉलेज में किस तरह उसका उपयोग किया जाता है। इसके विस्तृत अध्ययन के लिए लॉर्ड रामा इंग्लिश हायर सेकंडरी स्कूल, गौतमपुरा के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज रतलाम आया। जहां पर
समाजसेवी गोविंद काकानी एवं मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. अनीता मूथा ने महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

समाजसेवी काकानी ने जानकारी देते हुए
विद्यार्थियों के दल को ब्लड सेंटर (रक्त कोष), एनाटॉमी सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान एवं देहदान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ एथिकल कमेटी सदस्य गोविंद काकानी द्वारा प्रदान की गईं। काकानी ने विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि रक्त एवं अंगदान से न केवल अनेक जीवन बचाए जा सकते हैं, बल्कि यह समाज और देश के लिए अत्यंत कल्याणकारी कार्य है।

जानकारी लेकर उत्साहित नजर आए विद्यार्थी
एनाटॉमी विभाग में डॉक्टर राजेंद्र सिंगरोले ने डॉ. जितेंद्र गुप्ता एनाटॉमी विभाग अध्यक्ष के मार्गदर्शन में शरीर संरचना की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को देहदान से मिली देह को विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए किस प्रकार उपयोग में आती है और उपयोग के पश्चात शरीर की प्रत्येक हड्डियों का संभाल कर रखना, उसके प्रैक्टिकल में उपयोग में लाने सहित जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने प्रैक्टिकल लेबोरेटरी में शरीर के अलग-अलग अंगों के कार्य की जानकारी दी जिसे पाकर विद्यार्थियों में अलग उत्साह नजर आ रहा था।
विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को किया शांत
रक्त कोष प्रभारी डॉक्टर रितेश गुर्जर द्वारा सभी विद्यार्थियों को रक्त कोष की सभी मशीनों से किस प्रकार और कौन-कौन से टेस्ट किए जाते हैं। जानकारी देकर रक्त के उपयोग के बारे में उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। उनकी प्रेरणा से प्रेरित होकर विद्यालय के विद्यार्थी नवीन गुर्जर ने अपना दुर्लभ रक्त समूह O Negative रक्त सभी विद्यार्थियों के समक्ष दान कर उनमें डर दूर करते हुए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
अभिनंदन पत्र प्रदान

मेडिकल कॉलेज की डीन एवं सीईओ डॉ. अनीता मूथा द्वारा रक्तदाता विद्यार्थी नवीन गुर्जर को अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को 18 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात रक्तदान करने का आह्वान किया।
विद्यार्थियों में मानवता, सहानुभूति और दान की भावना को करेगा प्रबल
विद्यालय प्रबंधन प्रिंसिपल राजू कृष्णन स्टीवन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि सामाजिक जागरूकता और सेवा भावना जगाने में आपका यह सहयोग विद्यार्थियों में मानवता, सहानुभूति और दान की भावना को प्रबल करेगा।
Hemant Bhatt