दुर्घटना : कोहरे के चलते ट्रक के पीछे जा टकराई कार, तीन घायल

दुर्घटना : कोहरे के चलते ट्रक के पीछे जा टकराई कार, तीन घायल

डायल 112 एफआरवी वाहन पहुंचा मौके पर

⚫ गंभीर घायलों को पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान

हरमुद्दा
रतलाम, 20 दिसंबर। जिले के ताल क्षेत्र में आधी रात को अत्यधिक कोहरा होने के कारण ट्रक के पीछे कार टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें डायल 112 वाहन की मदद से अस्पताल भेजा गया, घायलों को समय पर उपचार मिला एवं जान बचाई जा सकी। गम्भीर घायलों का उपचार चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात जिले ताल थाना के चंबल नदी राधानगरी जावरा रोड पर ट्रक के पीछे कार टकरा गई। पुलिस सहायता के लिए राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर डायल किया गया। थाना ताल की डायल 112 एफआरवी को पुलिस सहायता के संबंध में 2 बजे इवेंट प्राप्त हुआ। वह तत्काल मौके पर पहुंची

यह हुए घायल

कार क्रमांक mp43 c 6168 में सवार धर्मेंद्र पिता भारत सिंह राजपूत (35) निवासी लसूडिया थाना दलौदा जिला मंदसौर, अर्जुन सिंह पिता दूना सिंह (45) निवासी गीता भवन रोड मंदसौर एवं मुन्ना पिता सलीम शाह (50) निवासी जावरा को दुर्घटनाग्रस्त कार से गंभीर अवस्था में निकाला।

अत्यधिक कोहरे की वजह से हुई दुर्घटना
 
डायल-112 स्टाफ आरक्षक लोकेश पाटीदार एवं पायलट सैयद मेहमूद अली ने घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय जिला चिकित्सालय ताल में भर्ती करवाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। घायलों को समय पर उपचार मिला एवं जान बचाई जा सकी। सराहनीय कार्य करने वाले आरक्षक पाटीदार और पायलट अली ने बताया कि अत्यधिक कोहरे के कारण दुर्घटना हुई।