धर्म संस्कृति : जिला स्तरीय श्रीमद् भागवत गीता एवं तुलसी ज्ञान ऑनलाइन परीक्षा रविवार को
⚫ पुरस्कार वितरण समारोह 25 दिसंबर
हरमुद्दा
रतलाम, 20 दिसंबर। श्रीमद् भागवत गीता जयंती एवं तुलसी पूजन दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय श्रीमद् भागवत गीता एवं तुलसी ज्ञान नि:शुल्क ऑनलाइन परीक्षा में जिले भर के विद्यार्थी प्रथम चरण में 21 दिसम्बर रविवार को शामिल होंगे। द्वितीय चरण की नि:शुल्क ऑनलाइन परीक्षा 23 दिसम्बर मंगलवार को होगी । जिसका पुरस्कार वितरण समारोह 25 दिसंबर तुलसी पूजन दिवस पर मांगल्य मंदिर धर्मक्षेत्र में दोपहर 3 बजे से रखा गया है।

छात्र व ओपन वर्ग के लिए परीक्षा होगी
युवा सेवा संघ द्वारा श्रीमद्भागवत गीता एवं तुलसी ज्ञान जिला स्तरीय परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से दो चरणों में होने जा रही है। प्रथम चरण में रविवार को दोपहर 2 से 2:45 बजे तक वस्तुनिष्ठ जबकि दुसरे चरण में मंगलवार को रात्रि 8 से 8: 45 बजे तक वस्तुनिष्ठ / वर्णात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे। छात्र वर्ग और ओपन वर्ग के लिए नि:शुल्क ऑनलाइन परीक्षा से परीक्षार्थी क्यू आर कोड को स्केन कर जुड़ पाएंगे।
यह रहेगा पाठ्यक्रम
ऑनलाइन परीक्षा के पाठ्यक्रम अंतर्गत श्रीमद्भागवत गीता का दूसरा,सातवाँ, आठवाँ, नौवा,ग्यारहवां, सोलहवां और अठारवा अध्याय शामिल होगा। इसी तरह तुलसी ज्ञान परीक्षा के अंतर्गत तुलसी रहस्य पुस्तक से प्रश्न पूछे जायेंगे। दोनों वर्गों के प्रथम चरण के सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रत्येक विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी को किया जाएगा पुरस्कृत
छात्र वर्ग में प्रथम चरण में प्रत्येक विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। द्वितीय चरण के दोनों वगों में से जिला स्तर पर तीन- तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
पुरस्कार वितरण 25 दिसंबर तुलसी दिवस पर
पुरस्कार वितरण समारोह 25 दिसंबर तुलसी पूजन दिवस पर मांगल्य मंदिर धर्मक्षेत्र में दोपहर 3 बजे से रखा गया है। नि:शुल्क ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए 9826339999/ 9425364879/ 9301219485 विस्तृत जानकरी प्राप्त की जा सकती है।
Hemant Bhatt