धर्म संस्कृति : छडी़ निशान का हुआ सामुहिक पूजन
⚫ अम्बर परिवार जवाहर व्यायाम शाला परिवार ने 23 छड़ी निशाना का किया विधिवत पूजन
हरमुद्दा
रतलाम, 16 अगस्त। अम्बर परिवार जवाहर व्यायाम शाला के सूरज जाट पहलवान द्वारा वाल्मीकि समाज द्वारा गोगा नवमी के अवसर पर निकलने वाली छड़ी निशान का सामुहिक पूजन किया। मान्यता है कि छडी़ का पूजन करने से हर मनोकमना पूर्ण होने के साथ धन वैभव की प्राप्ति होती है। गोगा नवमी से पहलें विधिवत छडी़ पूजन होता है।

जवाहर व्यायामशाला श्रम शिविर परिसर पर सामुहिक छडी़ पूजन में अम्बर परिवार जवाहर व्यायामशाला के अश्विन जायसवाल, अम्बर जाट पहलवान, अभिषेक जाट पहलवान, वैभव जाट पहलवान, मयंक जाट पहलवान, गौरव जाट पहलवान, अमन जाट पहलवान, ईश्वर बाबा, रंजीत सिंह परिहार, देवशंकर पांडेय सहित जवाहर व्यायाम शाला परिवार के सदस्य एवं वाल्मीकि समाजजन उपस्थित रहे।
आराध्य देव का पूजन अर्चन कर निकालेंगे छड़ी यात्रा
भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को गोगा नवमी के रूप में मनाया जाता है। गोगा नवमी पर वाल्मीकि समाज के लोग अपने आराध्य देव गोगा देव की पूजा-अर्चना करते हैं और छड़ी निशान के साथ चल समारोह निकालते हैं। यह आयोजन धार्मिक उत्साह और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है।
Hemant Bhatt