शिक्षा सरोकार : राज्य स्तरीय मोगली उत्सव में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं का दल रवाना, रोचक गतिविधियों में होंगे शामिल

शिक्षा सरोकार : राज्य स्तरीय मोगली उत्सव में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं का दल रवाना, रोचक गतिविधियों में होंगे शामिल

27 से 29 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न आयोजन पेंच अभयारण्य में

⚫ प्रदेश के सभी 55 जिलों से कुल 342 बालक और बालिका होंगे शामिल

⚫ पर्यावरण और वन्य जीवों की विशेषता को देखेंगे नजदीक से

हरमुद्दा
रतलाम, 25 अक्टूबर। राज्य स्तरीय मोगली उत्सव में सहभागिता करने के लिए पांच सदस्यीय दल पेंच अभ्यारण सिवनी के लिए रवाना हुआ। तीन दिनों तक प्रकृति के साथ रहकर पर्यावरण और वन्य जीवों की विशेषता को नजदीक से अध्ययन करेंगे। 

इको क्लब जिला नोडल अधिकारी ऋतेश पंवार ने बताया कि प्रदेश के सभी 55 जिलों से कुल 342 बालक और बालिका के साथ में मार्गदर्शी महिला शिक्षिकायें शामिल होंगे। यह सभी पेंच में बने रिसोर्ट में तीन दिवस रहकर पर्यावरण और वन्य जीवों की विशेषता को नजदीक से देखेंगे और इन तीन दिवस में जंगल सफारी, हेविटेट सर्च, नेचर ट्रेवल जैसी विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियों  में शामिल होकर विभिन्न जानकारी प्राप्त करेंगे। इस दौरान सभी के मध्य प्रतिदिन रोचक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

यह हुए दल में रवाना

राज्य स्तरीय दल में मार्गदर्शी शिक्षिका हर्षा नामदेव के साथ कनिष्ठ वर्ग में वंदना आंजना शासकीय माध्यमिक विद्यालय छायन,  समीर कुशवाह सांदीपनी विद्यालय उमावि जावरा, वरिष्ठ वर्ग में रानू पाटीदार  सांदीपनी विद्यालय उमावि जावरा, हिमांशु कुशवाह सांदीपनी विद्यालय उमावि जावरा पेंच अभ्यारण में सहभागिता करेंगे।

इन्होंने दी स्वस्तिकामनाएं

इस अवसर पर सहायक संचालक राहुल मंडलोई, एडीपीसी अशोक लोढ़ा, योजना अधिकारी जितेन्द्र जोशी, क्विज मास्टर मुकेश ठन्ना, मास्टर ट्रेनर सीमा अग्निहोत्री ने दल को मंगल यात्रा की स्वस्तिकामनाएं दी।