पुलिस कार्रवाई : 2 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई : 2 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ड्रग्स के साथ एक लाख की मोटरसाइकिल भी जब्त

⚫ हतनारा में देने जा रहे थे ड्रग्स दोनों आरोपी

हरमुद्दा
रतलाम/सैलाना, 4 मई। नशे के कारोबार में संलग्न लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है। सैलाना पुलिस द्वारा 2 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गडरिया द्वारा मुखबीर की सूचना पर टीम के साथ कार्रवाई की। 

रतलाम बांसवाड़ा रोड पर कार्रवाई

ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी

रतलाम बांसवाडा रोड धामनोद फन्टा सैलाना से आरोपी अफरोज पिता वाहिद खां मेव निवासी ताजपुर जिला उज्जैन व युनुस पिता निसार खां निवासी कुशलगढ थाना पिपलोदा जिला रतलाम के कब्जे से एक प्लास्टिक की पारदर्शी थैली मे भरा मादक पदार्थ एमडी ड्रस कुल वजन 20 ग्राम मिला। ड्रग्स की कीमत ₹200000 है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सैलाना पर अप  क्र 191/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  

हतनारा देने जा रहे थे ड्रग्स

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इमरान पिता राजु खां मेव निवासी ग्राम हतनारा थाना पिपलौदा तथा समीर पिता मुख्तीयार निवासी हतनारा थाना पिपलौदा को देने जा रहे थे। अन्य साथियो के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से ₹200000 की ड्रग्स और ₹100000 की मोटरसाइकिल जब्त की है।