चोरी का खुलासा : रतलाम में रहने वाले बेटे ने ही मां और बहन के चुराए आभूषण

चोरी का खुलासा : रतलाम में रहने वाले बेटे ने ही मां और बहन के चुराए आभूषण

आरोपी राहुल पाटीदार को किया गिरफ्तार

⚫ करीब 3 लाख के आभूषण हुए आरोपी के कब्जे से जब्त

हरमुद्दा
रतलाम, 9 अप्रैल। आलोट के पिपलिया सिसोदिया में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। घर के बेटे राहुल पाटीदार ने ही भाई के घर पर मां और बहन के आभूषण चोरी कर लिए थे, जो कि रतलाम में रहता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आभूषण जब्त कर लिए हैं। जब्त किए गए आभूषण की कीमत तकरीबन ₹3 लाख है।

एसडीओपी जानकारी देते हुए

अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना आलोट पुलिस को सफलता मिली।

कुछ दिन पहले हुई थी चोरी

 06 अप्रैल 2026 को फरियादी एवं आरोपी के भाई कन्हैयालाल पिता रामसागर पाटीदार, निवासी ग्राम पिपलिया सिसोदिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 03 अप्रैल 2026 की रात्रि में उसके घर से उसकी माँ एवं बहन के सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं। रिपोर्ट पर थाना आलोट में अपराध क्रमांक 147/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पड़ोसियों से मिला सुराग

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आसपास के ग्रामीणों एवं पड़ोसियों से पूछताछ की गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि घटना की रात फरियादी का भाई राहुल पाटीदार, जो पिछले चार वर्षों से रतलाम में काटजू नगर निवासी है, गांव में देखा गया था। संदेह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा रतलाम पहुंचकर आरोपी राहुल पाटीदार (24) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में 1आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया। उसके किराए के मकान, काटजू नगर रतलाम से आभूषण बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

यह हुआ जब्त

⚫ सोने के 02 मंगलसूत्र

⚫ सोने की 01 जोड़ी झुमकी

⚫ कुल अनुमानित कीमत ₹3,00,000/-

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उप निरीक्षक आर.सी. खड़िया, प्रधान आरक्षक अमित भावसार, आरक्षक अंकित काला एवं आरक्षक दीपक पाटीदार का सराहनीय भूमिका रही।