रतलाम नगर निगम सम्मेलन : कांग्रेसी के बिगड़े बोल, भाजपाईयों का हल्ला बोल

रतलाम नगर निगम सम्मेलन : कांग्रेसी के बिगड़े बोल, भाजपाईयों का हल्ला बोल

कांग्रेस पार्षद सलीम भगवान ने वीर सावरकर को बोला राष्ट्रद्रोही

⚫ महापौर के प्रश्न का जवाब नहीं दे पाई कांग्रेस पार्षद आशा रावत

हरमुद्दा
रतलाम, 7 अप्रैल। नगर निगम सम्मेलन की कार्रवाई अपनी गति से चल रही थी, तभी भोजन अवकाश के पहले कांग्रेस पार्षद के बोल बिगड़ गए और इधर भाजपाइयों ने हल्ला बोल दिया। कांग्रेस पार्षद से माफी मांगने की मुद्दे पर अड़े रहे और भोजन अवकाश हो गया। इसके पहले महापौर के प्रश्न का जवाब नगर निगम द्वारा लगाए जाने वाली शुल्क वृद्धि का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्षद आशा रावत जवाब नहीं दे पाई और बैठ गई।

मंगलवार को नगर निगम सम्मेलन नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा की अध्यक्षता में शुरू हुआ। प्रश्न काल के पश्चात विभिन्न सड़क और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नामकरण पर ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित हुए। जब बात शुल्क वृद्धि की हुई तब कांग्रेस पार्षद 1 ने कहा कि छोटे व्यापारियों के लिए शुल्क वृद्धि मुसीबत वाली है। इतनी नहीं होनी चाहिए। इस पर जब महापौर प्रहलाद पटेल ने पूछ लिया कि अच्छा यह बताइए छोटे व्यापारियों पर कितनी शुल्क वृद्धि की गई है? तो वे जवाब नहीं दे पाई। तो उनके बचाव में नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य कांग्रेसी कूद पड़े, मगर महापौर ने कहा मैंने सवाल सम्मानित पार्षद से किया है तो जवाब भी यही देंगे।

महापौर के प्रश्न का उत्तर नहीं देते हुए डायस छोड़कर जाते हुए कांग्रेस पार्षद रावत

कुछ सेकंड इधर-उधर देखने के बाद वे जवाब नहीं दे पाई और डायस छोड़कर अपनी सीट पर बैठ गई। एमआईसी मेंबर और भाजपा पार्षद धर्मेंद्र व्यास बोल रहे थे तभी वह विषय से अलग बोलने लगे तो कांग्रेसियों ने टोका। अध्यक्ष महोदय ने भी उन्हें कहा कि आप अपने विषय से ना भटके।

कांग्रेस पार्षद सलीम बागबान ने वीर सावरकर को बोल दिया रात राष्ट्रद्रोही

पार्षद सलीम बागवान वीर सावरकर को राष्ट्र द्रोही कहते हुए

इसके पश्चात कांग्रेस पार्षद सलीम बागवान कर वृद्धि के मुद्दे पर बोलने लगे। बोलते बोलते उनके बोल इतने बिगड़े की उन्होंने वीर सावरकर को राष्ट्र विद्रोही बोल दिया। फिर क्या था भाजपाइयों ने हल्ला बोल दिया। भारत माता की जय वीर सावरकर जिंदाबाद जिंदाबाद के नारे लग गए। सभी एमआईसी सहित विशाल शर्मा, भगत भदोरिया और भाजपा पार्षद आरुषि सांखला, शक्ति सिंह राठौड़ सहित सभी पार्षद एक स्वर में कहने लगे माफी मांगो, माफी मांगो हमारे नेता को राष्ट्रीय द्रोही कैसे बोल दिया? जब बात माफी मांगने के मुद्दे पर आई तब सभी कांग्रेसी पार्षद निगम अध्यक्ष की आसंदी के पास पहुंचे, वहीं सभी भाजपा पार्षद भी पहुंचे। माफी मांगने के मुद्दे पर अड़े रहे। इसी बीच निगम अध्यक्ष ने 2:10 पर भोजन अवकाश की घोषणा कर दी।