कलेक्टर की कार्रवाई : खाद गोदाम निरीक्षण के दौरान बैग मिले कम
⚫ कलेक्टर ने दिए थे मिलान के निर्देश
⚫ विरियाखेडी गोदाम प्रभारी पर 10400 रुपए जुर्माना
⚫ राशि कार्रवाई बैंक में जमा
हरमुद्दा
रतलाम, 7 नवंबर। विरिया खेड़ी स्थित खाद गोदाम का कलेक्टर मिशा सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा किसानों से चर्चा की गई। किसानों को खाद वितरण प्रक्रिया का अवलोकन कर खाद के स्टाक की जांच की गई। जांच में खाद के आठ बैग कम मिले। इस पर गोदाम प्रभारी से 10000 से अधिक की जुर्माना राशि वसूल की गई।

जिला विपणन अधिकारी यशवर्धन सिंह ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जब ऑनलाईन पत्रक/पॉस की स्लिप से मिलान किया गया, जिसमें भिन्नता पाई गई। कलेक्टर ने भिन्नता की जांच के लिए जिला विपणन अधिकारी को खाद वितरण समाप्ति पश्चात मिलान करने के निर्देश दिए। जिला विपणन अधिकारी द्वारा मिलान करने पर टीएसपी खाद के 8 बैग कम मिले।
गोदाम प्रभारी नहीं दे पाया संतुष्टि पूर्वक जवाब
गोदाम प्रभारी से संतुष्टिपूर्वक जवाब न मिलने के फलस्वरूप कम पाए गए। खाद टीएसपी 8 बैग की राशि रुपए 10400 गोदाम प्रभारी को जमा करने के निर्देश दिए गए । गोदाम प्रभारी से राशि रुपए 10400 वसूल कर शासकीय बैंक खाते मे जमा कराई गई।
निरीक्षण के दौरान यह थे साथ में

कलेक्टर द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान उनके साथ उप संचालक कृषि नीलम चौहान, जिला विपणन अधिकारी यशवर्धन सिंह, पी डी आत्मा नर्गेश सहित वितरण केन्द्र के कर्मचारी उपस्थित थे।
Hemant Bhatt