उपलब्धि सरोकार : राज्यपाल और मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए रतलाम कॉमर्स कॉलेज के प्रो. रवि जोशी

उपलब्धि सरोकार : राज्यपाल और मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए रतलाम कॉमर्स कॉलेज के प्रो. रवि जोशी

उज्जैन में हुआ 30 वां  दिशांत समारोह 

⚫ प्रो. जोशी को मिली पीएचडी की उपाधि

हरमुद्दा
रतलाम, 18 मार्च। सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में 30 वां दीक्षांत समारोह राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में स्वर्ण जयंती  सभागार में हुआ। आयोजन में स्वामी विवेकानंद वाणिज्य महाविद्यालय रतलाम के प्रोफेसर रवि जोशी को पीएचडी की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसी विश्वविद्यालय से पढ़ने वाला विद्यार्थी मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री

विक्रम विश्वविद्यालय से ही पढ़ाई करने वाला विद्यार्थी आज मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री है। यह गौरव की बात है। समारोह में शामिल होकर अत्यंत आनंद की अनुभूति हो रही है। उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थी जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त करें।

मंगू भाई पटेल, राज्यपाल, मध्य प्रदेश

ज्ञान, विज्ञान, ध्यान का वैश्विक केंद्र उज्जैन

उज्जैन ज्ञान, विज्ञान और ध्यान का वैश्विक केंद्र रहा है। भगवान श्री कृष्ण ने भी इसे अपनी शिक्षास्थली के रूप में चुना था। यह भूमि सम्राट विक्रमादित्य की कर्मस्थली रही है, जो शौर्य, सुशासन और न्याय प्रियता के प्रतीक माने जाते हैं।

डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश