रतलाम में भव्य दीप मिलन समारोह: वार्ड 22 में जगमगाए उत्साह के दीप

रतलाम में भव्य दीप मिलन समारोह: वार्ड 22 में जगमगाए उत्साह के दीप

⚫ भाजपा संगठन और जन प्रतिनिधियों का हुआ संगम

हरमुद्दा
​रतलाम, 2 नवंबर। प्रकाश के पर्व दीपावली के पावन अवसर पर सामाजिक सरोकार और आपसी सद्भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 22 में भव्य 'दीप मिलन समारोह' का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक वार्ड क्रमांक 22 के लोकप्रिय पार्षद एवं नगर निगम के स्वच्छता व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रभारी विशाल शर्मा रहे।


​त्रिवेणी रोड स्थित सुप्रसिद्ध श्री गणगौरिया ऊंकाला हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित इस समारोह में शहर के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। दीप मिलन के इस मंच ने न केवल त्योहार की खुशियां बांटीं, बल्कि नगर के विकास और स्वच्छता के संकल्प को भी नई ऊर्जा दी।

यह थे अतिथि 

दिग्गज नेताओं और शहर के प्रबुद्ध जनों का लगा तांता
​समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के रतलाम जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, RDA उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी एवं गोविंद काकानी, नगर निगम अध्यक्षा मनीषा शर्मा, पक्ष नेता भगत भदौरिया तथा आदर्श व्यायामशाला के अध्यक्ष झमक भरगट विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह थे उपस्थित

साथ ही, नगर निगम समिति के सम्मानित सदस्य योगेश पापटवाल, आयुषी सांकला, राजेश जी माहेश्वरी, कैलाश जी भारतीय सहित वरिष्ठ समाजसेवी प्रभु जी नेका एवं मधु शिरोडकर की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।

​स्वच्छता और सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश

आयोजक विशाल शर्मा ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए वार्डवासियों एवं शहरवासियों को दीपावली व नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जन-जन को स्वच्छता अभियानों से जोड़ने के संकल्प को दोहराया गया।

आयोजन की सराहना 

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे दीप मिलन समारोह आपसी भाइचारे, सामाजिक समरसता और शहर के विकास में जनभागीदारी को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम का समापन एक-दूसरे को दीपावली की बधाई देने और मंगलकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।