“युवा दिवस” के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन 

“युवा दिवस” के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन 

हरमुद्दा
रतलाम, 12 जनवरी। शासकीय हाई स्कूल दंतोडिया में स्वामी विवेकानन्द जी के जन्मदिवस “युवा दिवस” के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य ऋतेश पंवार ने माँ सरस्वती और स्वामी विवेकानंदजी के चित्र पर माल्यार्पण कर की। खेल और योग प्रभारी वीरेंद्र कुमार कैथवास ने उपस्थित समस्त छात्रों और जनप्रतिनिधियों को सूर्य नमस्कार के 12 चरणों का अभ्यास करवाया। योग प्रभारी कैथवास ने सामूहिक सूर्य नमस्कार के बारे में बताते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार समस्त योगासनों में सर्वश्रेष्ठ योगासन हैं। सूर्य नमस्कार योगासन प्रतिदिन करने से यह सम्पूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाता हैं। 

अत्यंत प्राचीन व्यायाम पद्धति

श्री पंवार ने कहा कि सूर्य नमस्कार का अर्थ है भगवान सूर्य की वन्दना करना। यह अत्यन्त प्राचीन व्यायाम पद्धति है। इसमें सुबह-सुबह पूर्व दिशा में खड़े होकर शान्त चित्त से भगवान सूर्य नारायण की स्तुति करते-करते सूर्य नमस्कार किया जाता है। सूर्य नमस्कार की कई अवस्थाएँ हैं। वास्तव में ये विभिन्न प्रकार के आसनों का सम्मिलित रूप ही सूर्य नमस्कार कहलाता है। 

नियमित व्यायाम से बढ़ती है स्मरण शक्ति

बद्रीलाल परमार ने कहा कि  सूर्य नमस्कार को  नियमित करने से विद्यार्थियों की स्मरण शक्ति बढ़ती है। सूर्य नमस्कार शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक व आत्मिक बल बढ़ाता है। प्रतिदिन आराधना के भाव से सूर्य नमस्कार करने से अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। 

यह थे मौजूद

इस अवसर पर संस्था के सीमा खरे, वीरेंद्र कुमार कैथवास, ईश्वरलाल मालवीय, कालुसिंह चौहान, कोमल परमार, बद्रीलाल परमार, राजेश मालीवाड़, गोपाल भाभर, सहित जनप्रतिनिधि के रूप में बसंत मौर्य, संजय मालवीय, नवीन खराड़ी सहित अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आभार राजेश मालीवाड़ ने माना।