सामाजिक सरोकार : चेतक ब्रीज व पावर हाउस रोड डिवाईडरों पर हरे-भरे पौधो के गमले लगाने का हुआ श्री गणेश

सामाजिक सरोकार : चेतक ब्रीज व पावर हाउस रोड डिवाईडरों पर हरे-भरे पौधो के गमले लगाने का हुआ श्री गणेश

नगर को ग्रीन-सुन्दर बनाना हमारी प्राथमिकता : महापौर 

हरमुद्दा
रतलाम, 3 सितंबर। महाराणा प्रताप चौक से राम मंदिर व महाराणा प्रताप चौक दो बत्ती तक 4 लेन रोड डिवाईडर पर 1300 से अधिक पौधे के गमले लगाने के कार्य का श्री गणेश महापौर प्रहलाद पटेल के हाथों हुआ। 

यह सभी गमले लगेंगे डिवाइडरों पर

इस अवसर पर महापौर पटेल ने कहा कि नगर के चंहूमुखी विकास के साथ नगर को ग्रीन व सुन्दर बनाना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है ताकि शहर की 4 व 2 लेन के डिवाईडरों पर हरे भरे पौधो नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराएं। उन्होने कहा कि नागरिकों का भी दायित्व है कि नगर को पर्यावरण सुधार के दृष्टिगत व नगर को हरियाली से आच्छादित करने के लिए करने अपने आसपास की रिक्त भूमि पर पौधो का रोपण कर उनका पालन पोषण बच्चो की तरह करें।

पौधे के गमले में पानी देते हुए महापौर

यह थे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी, अक्षय संघवी, रामूभाई डाबी, सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद मनीषा विजयसिंह चौहान, पार्षद शक्तिसिंह राठौर, परमानन्द योगी, रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, निशा सोमानी, हीना-उत्सव मेहता, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि विजयसिंह चौहान, संजय कसेरा, गौरव त्रिपाठी, शेरू पठान, रमेशचन्द्र पांचाल, किशोरसिंह राठौर, विवेक शर्मा, मनीष शर्मा, हरजीत सिंह सलूजा, रणजीत सिंह ठक्कर, प्रोफेसर वीडी शर्मा, प्रवीण गुप्ता, कैलाश गोराणा, बी आर पाटीदार, अशोक कुमार मिश्रा, सुरेश राठौड़ उपयंत्री मनीष तिवारी, उद्यान पर्यवेक्षक अनिल पारा सहित नागरिक एवं दुकानदार उपस्थित थे। संचालन मंडल उपाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने किया। आभार वार्ड संयोजक संतोष कोलेम्बेकर ने माना।