खेल सरोकार : राज्य स्तर पर दोहरा शतक लगाने वाले रतलाम के पहले बल्लेबाज़ बन गए जयदीप
हरमुद्दा
रतलाम, 9 अप्रैल। JRI रेलवे क्रिकेट एकेडमी के जयदीप राठौड़ ने राज्यस्तरीय U/13 A.W.kanmadikar trophy क्रिकेट प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग की ओर से खेलते हुए शहडोल के विरुद्ध शानदार दोहरा शतक (206 runs) बनाया। राज्य स्तर पर दोहरा शतक लगाने वाले रतलाम के पहले बल्लेबाज़ बन गए है।

उज्जैन संभागीय टीम में रतलाम के तीन खिलाड़ी जयदीप के साथ वेदांश और अर्णव भी है ।जयदीप दाये हाथ के बल्लेबाज होने के साथ साथ विकेट कीपिंग भी करते है। जयदीप ने रीवा के विरुद्ध 49 रन एवं इंदौर के विरुद्ध अर्ध शतक जमा चुके है तथा उज्जैन संभागीय टीम के कप्तान भी है। जयदीप को मेन ऑफ़ द मैच भी घोषित किया गया।
रिकॉर्ड पारी के लिए दी शुभकामना
इनकी इस रिकॉर्ड पारी के लिए जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कीर्ति शरण सिंह, कार्यकारिणी के सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सचिव जोस चाको, कार्यकारिणी सदस्य अनुज शर्मा, गौरव अजमेरा, भगत सिंह भदौरिया, कीर्ति जायसवाल , शैलेन्द्र सिंह अठाना, दिनेश शर्मा, महेश व्यास,आदि ने शुभकामनाए दी ।
Hemant Bhatt