उपलब्धि सरोकार : रावटी के सिद्धार्थ मेहता डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित
⚫ बधाई देने वाला का तांता लगा
हरमुद्दा
रावटी/रतलाम, 8 नवंबर। जिले के रावटी नगर के होनहार सिद्धार्थ (लक्की) का चयन म.प्र. राज्य सेवा परीक्षा 2023 में डिप्टी कलेक्टर/ सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट के पद पर हुआ है ।

जैसे ही यह खबर मिली इष्ट मित्रों एवं परिजनों ने जमकर खुशियां मनाई। सिद्धार्थ के दादा स्व. सागरमल जी मेहता के जीवदया के क्षेत्र में वर्षों तक सक्रिय भूमिका में रहे है। पिता शांतिलाल मेहता की किराना दुकान है । भाई शेलू मेहता भी किराना का व्यवसाय से जुड़े हुए है, जबकि माता ज्योति गृहिणी है।

आतिशबाजी कर किया हर्ष व्यक्त
सिद्धार्थ के डिप्टी कलेक्टर के पद पर पर चयन की खबर के साथ उनके घर पर बधाई देने वालो का तांता लग गया । परिजनों ने मुंह मीठा कराया व जमकर आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया।
Hemant Bhatt