सामाजिक सरोकार : सरस्वती उद्यान में श्रद्धा के साथ मनाई गई बसंत पंचमी

सामाजिक सरोकार : सरस्वती उद्यान में श्रद्धा के साथ मनाई गई बसंत पंचमी

क्षेत्रीय पार्षद सहित आम जन की पूजा अर्चना

⚫ महिला मंडल ने किए भजन कीर्तन

हरमुद्दा
रतलाम, 24 जनवरी। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर वार्ड 39 के रहवासियों द्वारा कॉलेज रोड स्थित सरस्वती उद्यान में विद्या की देवी माँ सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना की। आरती का आयोजन किया गया। महिला मंडल ने भजन कीर्तन प्रस्तुत किए। आरती के पश्चात प्रसादी वितरण हुआ।

समाजसेवी हार्दिक मेहता ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नारायण क्षेत्रीय पार्षद हिना मेहता से विधि-विधान से पूजन करवाया गया। उपस्थित सभी महिला पुरुषों ने आरती की। इसके पश्चात महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के समापन पर माता के जयकारों के साथ प्रसादी का वितरण किया गया।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर महेंद्र नाहर, राजेन्द्र सिंह, रजनीश गोयल, चमन मारू, हार्दिक मेहता, गोविंद सिंह, पूजा बोहरा, रंजना, मोहन बाई, राजकुमारी पंवार और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।