राशन दुकान निरीक्षण में कम मिले गेहूं चावल, काफी अवस्थाएं आई नजर
⚫ कलेक्टर और सीईओ ने किया था निरीक्षण
⚫विक्रेता अशोक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी
हरमुद्दा
रतलाम 8 दिसंबर। प्रशासन गांव की ओर अभियान अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान बासिन्द्रा का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान काफी व्यवस्थाएं देखी गई। यहां तक की गेहूं और चावल भी सत्यापन में कम मिले।
कलेक्टर मिशा सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वैशाली जैन ने निरीक्षण में दुकान का पीला बोर्ड क्षतिग्रस्त मिला। दुकान में खाद्यान्न का रख-रखाव एवं भण्डारण उचित ढंग से नहीं था चावल। पीओएस मशीन का प्रिन्टर खराब मिला।
सत्यापन में गेहूं चावल भी मिले कम
एईपीडीएस पोर्टल अनुसार दुकान पर उपलब्ध स्टाक एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान में भौतिक रूप से उपलब्ध स्टाक का सत्यापन-मिलान करने पर गेंहूँ एवं चावल कम मिले।
संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर एक पक्षीय कार्रवाई
मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश का उल्लंघन करने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुविभाग सैलान द्वारा विक्रेता अशोक लबाना को कारण बताओ सूचना पत्र दिया। सूचना पत्र में बताया कि उपस्थित होकर लिखित में स्पष्टीकरण दें। जवाब संतोषजनक नहीं पाये जाने की स्थिति में एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
Hemant Bhatt