कार्रवाई : बिना पंजीयन के चल रहे डॉ. हरिओम मेडिकल हॉल को किया सील

कार्रवाई : बिना पंजीयन के चल रहे डॉ. हरिओम मेडिकल हॉल को किया सील

नायब तहसीलदार और चिकित्सक दल द्वारा हुई कार्रवाई

⚫ क्षेत्रीय संचालक एवं संयुक्त संचालक द्वारा जिले में संचालित क्लीनिको का निरीक्षण

⚫ एफआईआर की कार्रवाई

हरमुद्दा
रतलाम 8 दिसंबर। शहर में चल रहे डॉ. हरिओम मेडिकल हॉल को निरीक्षण के दौरान सील कर दिया गया है। क्लिनिक का पंजीयन नहीं था। उपचार के लिए पांच बेड लगाए गए थे। एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है।

नायब तहसीलदार मनोज चौहान व जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मंडलोई की संयुक्त टीम द्वारा क्लीनिको का औचक निरीक्षण किया गया। दल द्वारा हितेंद्र तिवारी से पंजीयन मांगने पर क्लीनिक का पंजीयन नहीं होना था।

क्लीनिक में 5 बेड लगे हुए पाए गए, मौके पर पंचनामा बनाया गया। क्लिनिक पर उपयोग में लाई गई एलोपैथिक दवाइयां एवं क्लिनिक को सील कर दिया गया। संबंधित के विरुद्ध एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है।

तो हुई कार्रवाई

क्षेत्रीय संचालक कार्यालय उज्जैन से डॉ. एम.पी. जोशी एवं संयुक्त संचालक ने निर्देश दिए थे कि जिन क्लिनिको संचालको के पास वैध पंजीयन नहीं है व डॉक्टर के पास डिग्री नहीं है उन पर त्वरित कार्रवाई करें।