सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम में पांच दिवसीय करियर शिविर का समापन

सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम में पांच दिवसीय करियर शिविर का समापन

सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम में पांच दिवसीय करियर शिविर का समापन

हरमुद्दा
रतलाम, 5 फरवरी। सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम में पांच दिवसीय करियर मेले  का आयोजन किया गया। 
मुख्य अतिथि के रूप में कन्या महाविद्यालय के प्रो सौरभ गुर्जर ने विद्यार्थियों  को विभिन्न कैरियर विकल्पों के साथ आवश्यक तैयारी संबंधित जानकारी दी। उन्होंने अनुशासन के साथ संकल्पबद्ध तैयारी के महत्व को बताया। श्री गुर्जर ने बच्चों को SWOC विधि द्वारा अपने करियर को चुनने का मार्ग समझाया। 

संस्था की केरियर प्रभारी मंजुलिका खरे और मनीषा चौधरी के मार्गदर्शन में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने करियर प्रदर्शनी भी लगाई।जिसमें आर्ट्स,साइंस,स्पेस और इंजीनियरिंग से जुड़े विभिन्न केरियर विकल्पों पर जानकारिया साझा की गई।