श्रद्धांजलि : हृदयाघात से एएसआई बैस का निधन, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार

श्रद्धांजलि : हृदयाघात से एएसआई बैस का निधन, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार

पार्थिव देह को मंदसौर के लिए किया रवाना

⚫ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

हरमुद्दा
रतलाम, 4 नवंबर। पुलिस विभाग में पदस्थ एएसआई लोकेंद्र सिंह बैस का गत रात्रि हृदयाघात (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से संपूर्ण रतलाम पुलिस परिवार में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। श्री बेस को पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर पार्थिव देह को मंदसौर के लिए रवाना किया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को मंदसौर में किया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि बीती रात्रि में एएसआई श्री बैस का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने पर उन्हें तत्काल सिविल हॉस्पिटल रतलाम में भर्ती कराया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार स्वयं रात्रि में सिविल हॉस्पिटल पहुँचे और चिकित्सकों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपचार के दौरान ही एएसआई श्री बैस ने अंतिम सांस ली।

अधिकारियों कर्मचारियों में शोक की लहर

उनके निधन की सूचना मिलते ही समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज रतलाम परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें पुलिस अधिकारियों द्वारा श्री बैस के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। 

बुधवार को होगा अंतिम संस्कार

श्रद्धांजलि के पश्चात एएसआई श्री बैस के पार्थिव देह को उनके गृह नगर मंदसौर के लिए ससम्मान रवाना किया गया, जहाँ उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।