धर्म संस्कृति : धूमधाम से मनाया जाएगा गुरुनानक जयंती उत्सव प्रकाश पर्व 

धर्म संस्कृति : धूमधाम से मनाया जाएगा गुरुनानक जयंती उत्सव प्रकाश पर्व 

उत्सव के तहत होंगे विभिन्न आयोजन

⚫ शाम को निकलेगा भव्य चल समारोह

हरमुद्दा
रतलाम, 4 नवंबर । गुरुनानक जयंती 5 नवम्बर गुरु नानक देव जी की 556 वीं जयंती प्रकाश पर्व पर श्री सिंधी सनातन धर्म मंदिर (सिंधी गुरुद्वारा)  पर हर्षोल्लास एवं धार्मिक आयोजन के साथ मनाया जाएगा। उत्सव के तहत विभिन्न आयोजन होंगे। 

गुरुद्वारा समिति अध्यक्ष भजनलाल परमानी ने बताया कि
संगीतमय सुखमनी पाठ प्रात: 7.30 बजे 9.30 बजे तक, भोग साहेब 10 बजे सत्संग, आरती, अरदास तथा गुरू का लंगर दोपहर 1 बजे से किया जाएगा। 

शाम को निकलेगा भव्य चल समारोह

सायं 5 बजे गुरूद्वारे से विशाल चल समारोह निकाला जाएगा जो कि न्यू रोड़ गुरूद्वारा, लोकेन्द्र टॉकिज, शहर सराय, धानमंडी, रानीजी का मंदिर, नाहरपुरा, कॉलेज रोड, मेहंदीकुई बालाजी, छत्रीपुल काला घोड़ा, दो बत्ती होते हुए न्यू रोड गुरूद्वारा पर समापन होगा। साथ ही प्रकाश उत्सव सत्संग रात 11 बजे से होगा।

उत्सव में शामिल होने का आह्वान

गुरूद्वारा समिति अध्यक्ष भजनलाल परमानी, उपाध्यक्ष मन्नु शिवानी,   कोषाध्यक्ष लालचंद भबानी, सचिव किशन त्रिलोक चंदानी, सेवादार हरिश मुलचंदानी, सुखराम नोतानी, रमेश हेमनानी, सुंदर केवल श्री रामधुनी बहिराणा मंडली के हरिश जेठवानी, कालू भागवानी, नरेन्द्र मेधानी, हरिश पंजवानी तथा राना मंडली, महिला समिति पुष्पा दादी, पूनम मोदी, मीना केवलरमानी, कुमकुम मोतियानी, मंजु परमानी, वर्षा बुधवी, सोनी कुकरेजा, अर्चना नया पंजवानी आदि ने समाजजनों से प्रकाश पर्व उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है।