धर्म संस्कृति : अवधेशानंद गिरि जी द्वारा संस्थापित प्रभु प्रेमी संघ के स्थापना दिवस पर मनेगा पाटोत्सव
⚫ टाटानगर बुद्धेश्वर हाल पर होगा आयोजन
⚫ प्रसिद्ध भजन गायक पं मृदुल कृष्ण जोशी अपनी सुमधुर प्रस्तुतियां देंगे 5 नवंबर को
⚫ 4 बजे से शुरू होगा पादुका पूजन
हरमुद्दा
रतलाम, 04 नवंबर। जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी महाराज द्वारा संस्थापित प्रभु प्रेमी संघ के स्थापना दिवस पर 5 नवंबर को पाटोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इसमें गुरूभक्त स्वामीजी का जन्मोत्सव भी मनाएंगे।
पाटोत्सव टाटानगर, बुद्धेश्वर रोड स्थित बुद्धेश्वर हाल में रखा गया है। इसमें अपराह्न 4 बजे पादूका पूजन होगा इसके बाद भजनों की प्रस्तुति होगी। इस मौके पर प्रसिद्ध भजन गायक पं मृदुल कृष्ण जोशी अपनी सुमधुर प्रस्तुतियां देंगे।
आयोजन में शामिल होने का आह्वान
प्रभु प्रेमी संघ रतलाम के अध्यक्ष हरीश सुरोलिया, मनोहर पोरवाल, कैलाश व्यास, प्रमोद राघव, केबी व्यास, नारायणलाल शर्मा, रामेश्वर खंडेलवाल, जयेश झालानी, संजीव पाठक, नवीन भटट, भूषण व्यास, संजय सोनी, मुकेश सोनी, विरेन्द्र जोशी, आरआर दुबे, लल्लन सिंह ठाकुर विष्णुदत्त नागर एवं अरुण त्रिपाठी आदि ने गुरूभक्तों ने पाटोत्सव में अधिक से अधिक उपस्थित होने का आव्हान किया हैं।
संपूर्ण आध्यात्मिक संस्था के रूप में 1992 में हुई प्रभु प्रेमी संघ की स्थापना
संस्था अध्यक्ष हरीश सुरोलिया ने बताया कि जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी श्री अवधेशानंदगिरिजी महाराज जूना अखाडा के प्रथम पुरूष माने जाते है। जूना अखाडा भारत का सबसे प्राचीन एवं बडा समूह है, जिसके 10 लाख से अधिक नागा साधुगणों को स्वामीजी ने गुरुदीक्षा प्रदान की है। स्वामीजी उनके पहले गुरू है। उनके आश्रम कनखल हरिद्वार और अंबाला में स्थित है।
सनातन धर्म के दैदीप्यमान नक्षत्र
सनातन धर्म के दैदीप्यमान नक्षत्र माने जाने वाले पूज्य स्वामी जी ने अपने सन्यास जीवन के आरंभ में गहन आध्यात्मिक साधना की और फिर जूना अखाडा से जुडे निरंतर उंचाइंयों को प्राप्त करते हुए 1998 में आचार्य एवं महामंडलेश्वर की उपाधि से सुशोभित हुए है। स्वामी जी ने 1992 में संपूर्ण आध्यात्मिक संस्था के रूप में प्रभु प्रेमी संघ की स्थापना की थी, जिसका उददेश्य भारत ही नहीं संपूर्ण संसार में सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना है। संयोग से इसकी स्थापना कार्तिक मास की पूर्णिमा को हुई, इसलिए प्रतिवर्ष यह दिन पाटोत्सव के रूप में मनाया जाता है। प्रभु प्रेमी संघ की शाखाएं भारत ही नहीं विदेशों में भी स्थापित है। इनके माध्यम से पूज्य स्वामी जी के लाखों अनुयायी उनके बताए मार्ग पर चलने को तत्पर रहते है।
बनाया समन्वय परिवार का उत्तराधिकारी
पूज्य स्वामी अवधेशानंदजी को परम पूज्य दादा गुरू निवृत्तमान शंकराचार्य स्वामी श्री सत्यमित्रानंद गिरिजी महाराज ने भारत माता मंदिर हरिद्वार और उनके द्वारा संस्थापित समन्वय परिवार का भी उत्तराधिकारी बनाया। इसके बाद स्वामी जी जूना अखाडा के आचार्य के साथ भारत माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पद को सुशोभित कर रहे है और समन्वय परिवार के माध्मय से भी असंख्य गुरू भक्त उनके सानिध्य में आध्यात्मिक साधना कर रहे है। पूज्य स्वामीजी ने अनेकों श्रीमद भागवत कथा, श्री राम कथा श्रीमद देवी भागवत एवं श्री शिव पुराण कथा के माध्यम से अपने भक्तों को लाभान्वित किया है।
Hemant Bhatt