इन्श्योरेंस एजेंट पिता ने लगाई दो मासूम के साथ मौत की छलांग

इन्श्योरेंस एजेंट पिता ने लगाई दो मासूम के साथ मौत की छलांग

“नहीं है जिंदा रहने की आरजू, नहीं चाहिए कोई वादा या रिश्ता।”

⚫ परिजन समझे शादी में ले गया बच्चों को 

⚫ पुलिस पहुंची मौके पर

हरमुद्दा
बालाघाट, 13 मई। वाट्सअप पर लिखा “नहीं है जिंदा रहने की आरजू, नहीं चाहिए कोई वादा या रिश्ता।” दो मासूमों को कमर पर बांध कर कुएं में मौत की छलांग लगा दी। पूरे गांव में मातम पसर गया। 

दिल दहलाने वाली घटना हुई कटंगी के लाखीटोला गांव में। मंगलवार रात को श्याम पिता भागवत नागेन्द्र (40) ने अपने दो बच्चों वंश (5) एवं भूरी (3)के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि श्याम ने पहले अपने बेटे वंश और बेटी भूरि  को कमर से बांधा और फिर कुएं में छलांग लगा दी। बुधवार सुबह गांव के पटबर्रा मैदान में स्थित पुराने कुएं में तीनों के शव दिखाई दिए।

परिजन समझे शादी में गया होगा बच्चों को लेकर

मंगलवार रात तक परिवार और गांव के लोग यही सोचते रहे कि श्याम अपने बच्चों को लेकर शादी समारोह में गया होगा। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता होने लगी। तलाश किया। मगर नहीं मिले। बाइक जरूर मिली। 

व्हाट्सएप स्टेटस ने बढ़ाई चिंता

इंश्योरेंस एजेंट श्याम नागेन्द्र ने घटना से पहले लगाया था। स्टेटस में लिखा था “नहीं है जिंदा रहने की आरजू, नहीं चाहिए कोई वादा या रिश्ता।” परिजनों की चिन्ता और बढ़ गई।

दी पुलिस को सूचना

गांव वालों ने जब कुएं में शव देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। 

पुलिस कर रही जांच

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, लेकिन इसके पीछे की असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है।