डिजिटल चिटिंग : सोनीपत, जींद, आगरा, भिंड, मुरैना के एक दर्जन अभ्यर्थियों ने दिखाया कमाल, 15 मिनट में 100 प्रश्नों का उत्तर दिया निकाल
⚫ सिस्टम अलर्ट ने पकड़ा चिटिंग करने वालों का है माया जाल
⚫ मामला कर्मचारी चयन मंडल की आबकारी आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का
⚫ 243 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
⚫ रतलाम पब्लिक स्कूल से पहुंचेंगे बड़े सेटिंग बाजों तक हाथ
हरमुद्दा
रतलाम, 3 मार्च। कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा सितंबर 2025 में आबकारी विभाग के लिए परीक्षा आयोजित की थी। 243 पदों के लिए हुई परीक्षा में डिजिटल चीटिंग का मामला सामने आया है। सिस्टम अलर्ट से पता चला कि 15 मिनट में 100 प्रश्नों के उत्तर 12 विद्यार्थियों द्वारा दे दिए गए। यह 12 विद्यार्थी हरियाणा के जींद, सोनीपत, उत्तर प्रदेश के आगरा, मध्य प्रदेश के मुरैना और भिंड के हैं। इन सभी ने रतलाम में बनाए गए परीक्षा केंद्र रतलाम पब्लिक स्कूल में परीक्षा दी थी। रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र में उम्मीदवारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रतलाम का परीक्षा केंद्र रतलाम पब्लिक स्कूल
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह परीक्षा 243 पदों के लिए 9 से 21 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इसके लिए 1 लाख 10 हजार 32 उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे। यह मामला डिजिटल चीटिंग का है, जहाँ सिस्टम अलर्ट ने बहुत तेज़ी से प्रश्नों के उत्तर देने वालों की पहचान की, जिसके बाद बोर्ड ने यह सख्त कदम उठाया है।
प्रिंसिपल सिस्टम एनालिटिक का दावा
इस मामले में प्रिंसिपल सिस्टम एनालिस्ट ने दावा किया है। जांच में पाया गया कि इन 12 अभ्यर्थियों ने 100 प्रश्नों का पेपर मात्र 15 मिनट में पूरा कर लिया था। सिस्टम अलर्ट ने इन संदिग्ध पेपरों को फ्लैग किया, जिसके बाद जांच में नकल की पुष्टि हुई।
हरियाणा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के हैं आरोपी परीक्षार्थी
आरोपी अभ्यर्थियों में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 12 शामिल है। मध्य प्रदेश के मुरैना का विवेक शर्मा, दयाशंकर कुशवाह, भिंड का सुभाष सिंह, आशुतोष, अनिल कुमार, शैलेंद्र बोहरे, अंकित सिंह, पुष्पेंद्र आशु गुप्ता, हरियाणा के सोनीपत का कुलदीप और जिंद का संजीत तथा उत्तर प्रदेश के आगरा का रवि कुमार शामिल है।
अनुचित साधनों के उपयोग की पुष्टि
जांच में 12 अभ्यर्थियों द्वारा अनुचित साधन उपयोग की पुष्टि होने पर अभ्यर्थिता निरस्त कर दी गई।
मामला हुआ दर्ज
12 उम्मीदवारों और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
मुद्दे की बात
मुद्दे की बात तो यह है कि रतलाम का परीक्षा केंद्र रतलाम पब्लिक स्कूल तो एक सिरा है। मुख्य कड़ी तक तो इसके माध्यम से ही पहुंचा जा सकता है जो कि डिजिटल चीटिंग में महारत हासिल किए हुए हैं।
Hemant Bhatt