दर्दनाक हादसा : ट्रक और कार की टक्कर में 6 की मौत, मृतकों में एक रतलाम जिले का भी शामिल
⚫ उड़ीसा की धार्मिक यात्रा पर निकले थे सभी
⚫ ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
⚫ सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर
हरमुद्दा
राजनांदगांव, 15 अगस्त। जिले में चिरचारी चौराहे के यहां दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और ड्राइवर गंभीर घायल है। मृतकों में एक रतलाम जिले का भी व्यक्ति है। सभी लोग उड़ीसा की धार्मिक यात्रा पर निकले थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची सभी को अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बागनदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हुआ। दुर्घटनाग्रस्त कार मध्यप्रदेश के इंदौर की है। कार क्रमांक MP09DH8684 में 7 लोग सवार थे। कार सवार लोग नागपुर से राजनांदगाव की तरफ जा रहे थे। कार चार लेन सड़क पर चल रही थी। कार इतनी स्पीड में थी कि अचानक ब्रेक मारने पर कार दूसरी तरफ मुड़ गई। दूसरे रास्ते से सामने आ रही ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने 6 को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल चालक का उपचार चल रहा है।

ड्राइवर है गंभीर घायल
घायल युवक की पहचान सागर यादव पिता मनोज यादव के रूप में हुई है, वह कार चालक है। जो साकिन नया बसेरा गांधी नगर, जिला इंदौर मध्यप्रदेश का निवासी है।
मृतकों में यह है शामिल
⚫ गोविंद पिता पूनमचंद (33) निवासी कलालिया तहसील जावरा, जिला रतलाम।
⚫ आकाश मौर्या पिता राकेश मौर्या (28) निवासी फोनिक्स टाउन इंदौर।
⚫ अमन राठौर पिता शैलेन्द्र राठौर (26)साकिन संत मार्ग गांधीनगर बड़ा बांगड़दा इन्दौर।
⚫ संग्राम केशरी सेती पिता पुरूषोत्तम सेती साकिन बिरनिल कंतपुर बिरा नीलकंतपुर ओड़िशा।
⚫ नितिन यादव पिता राजू यादव (34) साकिन 09 माली बहोदिया हातोद एस.ओ. इंदौर
⚫ छठवें मृतक की पहचान स्पष्ट नहीं है।
Hemant Bhatt