अनुकरणीय सरोकार : धर्म संस्कार, पर्यावरण सबक और जीवन की शिक्षा से लबरेज हुए यज्ञोपवीत धारण करने वाले बटुक
⚫ श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज बांसवाड़ा इकाई के बैनर तले आयोजन
⚫ कई दंपतियों ने किया गंगा उद्यापन
⚫ निकाली भव्य कलश यात्रा
⚫ मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान के कई जिलों से समाजजनों हुए शामिल
⚫ विभिन्न जिलों के पदाधिकारी का किया सम्मान
हरमुद्दा
बांसवाड़ा, 18 नवंबर। 16 संस्कार के तहत एक यज्ञोपवीत संस्कार के बाद 11 बटुकों ने जब काशी जाने के लिए दौड़ लगाई तो नजर आकर्षण बन पड़ा। उन्हें रोक कर यहीं पर शिक्षा लेने धर्म संस्कार का पालन करने और पौधा भेंट कर पर्यावरण का सबक सिखाया। सैकड़ो महिलाओं ने गंगाजल कलश धारण कर भव्य यात्रा निकाली।

यह सब हुआ श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज बांसवाड़ा इकाई के बैनर तले। दाहोद रोड स्थित पाटीदार छात्रावास में दो दिनी सामूहिक गंगाजल उद्यापन, कलशयात्रा और यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम हुआ। संध्या में एकादशी मंडल द्वारा भजनों की मनभावन प्रस्तुति दी गई। आयोजन में मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान के कई जिलों के समाजजन शामिल हुए।
इनका हुआ यज्ञोपवीत और गंगाजल उद्यापन

श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज बांसवाड़ा इकाई के अध्यक्ष शरद त्रिवेदी ने हरमुद्दा को बताया कि मुख्य आचार्य पंडित भावेश पंड्या और प्रमुख आचार्य पं. किशोर शुक्ला के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 11 बटुकों चिरंजीव दर्शल जोशी, नीर पंड्या, जीत पंड्या, प्रकल्प त्रिवेदी, हियान जोशी, अध्ययन पंड्या, नक्श पंड्या, मिहिर ठाकुर, कल्प त्रिवेदी, हर्षल भट्ट एवं परम पुरोहित का यज्ञोपवीत संस्कार और गंगा उद्यापन के यजमान दंपति में संतोष सुभाष त्रिवेदी, मालती विश्वेश्वर जोशी, मधु कांता भवानीशंकर पंड्या, शशिकला वेदप्रकाश पंड्या, निर्मला हरीश जोशी, सुषमा योगेंद्र भट्ट, रमिला कमलकांत पंड्या, रेखा दिनेश त्रिवेदी, सरला दिनेश पंड्या, वंदना शरद त्रिवेदी थे, जिनका गंगाजल उद्यापन करवाया।
बटुकों के मामाओं ने चतुराई के साथ पकड़ा अपने-अपने भांजों को
जन्म से लेकर यज्ञोपवीत संस्कार तक की विधियां कराई गई। जब बटुकों ने यज्ञोपवीत धारण करने के बाद काशी में शिक्षा लेने के लिए दौड़ लगाई, तब दृश्य आकर्षण बन पड़ा। रास्ते पर चलने वाले रुक गए। बटुकों के मामाओं ने चतुराई के साथ अपने-अपने भांजों को पकड़ लिया, उन्हें उठाकर लाए और उन्हें नए वस्त्र धारण करवाए।

धार्मिक उत्साह एवं उमंग के साथ निकाली गंगाजल कलश यात्रा
दोपहर में धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ सैकड़ों कलशों की गंगाजल कलश यात्रा निकाली गई। बैंड की मधुर धुन पर निकली कलश यात्रा में सैकड़ो लोग साथ चले। करीब 1400 कलश लेकर महिलाएं निकली। बटुकों को बग्गियों में बिठाया गया। भव्य यात्रा शहर की विभिन्न मार्ग से निकली। आयोजन स्थल पर समापन हुआ।
अनुकरणीय पहल के तहत स्वच्छ पर्यावरण के लिए भेंट किए पौंधे

बांसवाड़ा स्वच्छ पर्यावरण संरक्षण का संदेश के लिए श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष वंदना शरद त्रिवेदी द्वारा अनुकरणीय पहल की। यज्ञोपवीत धारण करने वाले बटुकों को पर्यावरण का सबक देने के लिए पौधे वितरित किए। बटुकों ने पौधे को बड़ा करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही जिन दंपतियों ने गंगा उद्यापन किया, उन्हें भी गमले सहित पौधे भेंट किए। गंगा उद्यापन और यज्ञोपवीत संस्कार करवाने वाले विद्वजनों को गमले सहित पौधे भेंट किए।
इनका मिला सान्निध्य

त्रिमेब्रास नगर बांसवाड़ा के इस भव्य आयोजन के साक्षी पथोक चौखरे सहित आठों चौखरे के अलावा उदयपुर संभाग, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान से आए अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले विशिष्ट अतिथियों में संत स्वामी विवेकानंद जी महाराज का सान्निध्य मिला। पूर्व राज्य मंत्री भवानी जोशी, मध्य प्रदेश राजस्थान विकास परिषद के अध्यक्ष सुनील जोशी, संरक्षक कांतिलाल शर्मा, उदयपुर कोर कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र भाई पंड्या, अनिल पंड्या, सुधीर भट्ट महेश जोशी, गोमती शंकर पंड्या वागड, पथोक चौखरे के अध्यक्ष पदाधिकारी के अलावा वीप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा के पदाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर बटुकों को आशीर्वाद दिया। गंगा उद्यापन करने वाले यजमानों की ओर से महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
तस्वीर भेंटकर किया सम्मान

कार्यक्रम में श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील जोशी, वरिष्ठ संरक्षक सदस्य कांतिलाल शर्मा,
विकास परिषद के फाउंडर मेंबर विनोद जोशी, श्री एकलिंगधाम प्रोजेक्ट सदस्य मोहनलाल त्रिवेदी, श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज रतलाम इकाई के अध्यक्ष सुरेश जोशी, त्रिमेब्रास झांसड़ी इकाई के अध्यक्ष श्यामलाल भट्ट, प्रफुल्ल उपाध्याय को शरद त्रिवेदी एवं सुभाष भट्ट ने साफा पहनाकर तस्वीर भेंटकर सम्मान किया। भामाशाहों का उपरणा ओढ़ाकर व श्री एकलिंगनाथ जी की तस्वीर भेंटकर सम्मान किया गया।
इनका रहा सराहनीय सहयोग
कार्यक्रम की सफलता के लिए त्रिमेस नगर इकाई बांसवाड़ा के तत्वावधान में आयोजन समिति के संयोजक व इकाई अध्यक्ष शरद त्रिवेदी के दिशा निर्देशन में सह संयोजक दीपेश पंड्या, देवेंद्र जोशी, सुभाष भट्ट, दिनेश पंड्या, भावेश पंड्या, हितेंद्र त्रिवेदी, प्रकाश पंड्या, विजय त्रिवेदी, योगेश्वर पंड्या, देवकृष्ण पंड्या, संदीप जोशी, मनोज त्रिवेदी, पवन पंड्या, विशाल त्रिवेदी, सावन पंड्या, योगेश के पंड्या, गौरव जोशी, राजेंद्र ठाकुर, प्रज्ञ जोशी, पंकज पंड्या, हितेश पंड्या एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा वंदना त्रिवेदी के साथ समस्त मातृशक्ति के सहयोग व परिश्रम से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की गई। कार्यक्रम में युवा मित्र मंडल, एकादशी मंडल के सदस्यों का सहयोग भी सराहनीय रहा।
Hemant Bhatt