टीचर, टॉर्चर और फांसी : तीन शिक्षिका सारिका, आरती और लक्ष्मी की प्रताड़ना से तंग आकर 12वीं की छात्रा पार्वती ने लगाई फांसी

टीचर, टॉर्चर और फांसी : तीन शिक्षिका सारिका, आरती और लक्ष्मी की प्रताड़ना से तंग आकर 12वीं की छात्रा पार्वती ने लगाई फांसी

परिजन रात को घर आए तब चला पता

⚫ दीवार पर लगाया सुसाइड नोट

⚫ पोस्टमार्टम की बाद शव सौंपा परिजनों को

हरमुद्दा
धार, 15 अगस्त। जिले के मनावर में बीती रात 12वीं की छात्रा पार्वती में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र में दीवार पर सुसाइड नोट भी चिपकाया। परिजन जब घर रात को पहुंचे, तब पता चला। तत्काल अस्पताल ले गए। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मिली जानकारी के अनुसार शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली पार्वती वर्मा ने गुरुवार की रात को घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले छात्र ने सुसाइड नोट लिखकर दीवार पर चिपकाया। जिस पर लिखा था कि "मैं ऐसे ही फांसी नहीं लग रही हूं इसकी जिम्मेदार तीन शिक्षिकाएं हैं।" शिक्षिकाएं सरिका ठाकुर, आरती चौहान और लक्ष्मी मंडलोई काफी समय से प्रताड़ित कर रही है। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर पार्वती ने यह कदम उठाया है। इन तीनों को सजा दिलवाई जाए। पार्वती की सहेलियों ने भी बताया कि शिक्षिकाएं अपमानित करती थी। अपशब्द कहती थी। सार्वजनिक रूप से डांटती भी थी। यह बात पार्वती ने अपने परिजनों की भी बताई थी। 

मगर नहीं हुई कार्रवाई

जानकारी मिली कि छात्रा की इस समस्या को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में उठाते हुए स्कूल प्रशासन से मांग की गई थी कि संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाए मगर बात आई गई हो गई। 

शव रखकर किया प्रदर्शन

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। अंतिम संस्कार के पहले आक्रोशित अभिभावक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता, विद्यार्थी सहित अन्य ने खलघाट मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। सभी की मांग थी कि शिक्षकाओं की विरुद्ध कार्रवाई की जाए। पुलिस एवं प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजन मन और अंतिम संस्कार किया।