शिक्षा सरोकार : कला, संगीत, पोस्टर, मूर्ति निर्माण, नृत्य, नाटक, के माध्यम से विषय को रूचिपूर्वक बनाने का सीख रहे हैं सबक
⚫ उत्कृष्ट विद्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ
⚫ 150 शिक्षकों को दो समूह में दिया प्रशिक्षण
⚫ शिक्षा के साथ बच्चों में छुपी प्रतिभा भी बाहर लाने का करें प्रयास : जिला शिक्षा अधिकारी
हरमुद्दा
रतलाम, 16 जून। जिले के हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षकों को आर्ट इंट्रीग्रेटेड लर्निंग कला समेकित अधिगम का प्रशिक्षण रतलाम के उत्कृष्ट विद्यालय में प्रशिक्षण तीन दिवसीय आरंभ हुआ। शिक्षक शिक्षिकाओं को कला, पोस्टर, मूर्ति निर्माण संगीत नृत्य नाटक के माध्यम से विषय को रूचिपूर्वक बनाने की जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक अशोक लोढ़ा, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमार कुमावत, प्रशिक्षण प्रभारी जितेंद्र कौशिक, मास्टर ट्रेनर मधु भदोरिया, अशोक कुमार बंसल, विनीता ओझा, सीमा अगिनहोत्री स्वतंत्र श्रोत्रिय की उपस्थित में 150 शिक्षकों को दो समूह में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य विद्यालयों में अध्यापन कार्य करवाने वाले शिक्षक अपने विषयों को कला, संगीत, पोस्टर, मूर्ति निर्माण, संगीत नृत्य नाटक के माध्यम से विषय को रूचिपूर्वक बनाया जाए।
कठिन विषयों को पढ़ाया जा सके आसानी
विद्यार्थियों को गणित अंग्रेजी विज्ञान रसायन शास्त्र भौतिक शास्त्र जैसे कठिन से कठिन विषय भी रुचि पूर्वक समझ कर अध्ययन कर सकें। समेकिति शिक्षा में सभी को समान शिक्षा प्राप्त हो सके। प्रशिक्षित सभी शिक्षक अपने छात्रों को श्रेष्ठ शिक्षा प्रदान कला के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाएगी।
निश्चित ही विद्यार्थियों को गणित विज्ञान जैसे कठिन विषयों आसानी से पढ़ सकेंगे। विद्यार्थियों में अध्यापन कार्य के लिए रुचि उत्पन्न होगे।
कला इंटीग्रेटेड ऑफ़ लर्निंग दी जानकारी
इस अवसर पर विज्ञान विषय के लिए महेंद्र सिंह चंद्रावत, गणित विषय में आर एन केरावत एवं नीतीश कुमार ने भी विषय को रुचिकर बनाकर प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की नीमच से आए हुए मस्टर्ड ट्रेनर दिनेश राठौड़ ने कला इंटीग्रेटेड ऑफ़ लर्निंग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की सभा सब के समाप्त होने पर
शिक्षा के साथ बच्चों में छुपी प्रतिभा भी बाहर लाने का करें प्रयास : जिला शिक्षा अधिकारी
जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर समस्त प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा रतलाम शिक्षा विभाग में आगामी सत्र में समस्त शिक्षक साथी अपने-अपने विषय में कला के समावेश के साथ विषय में रुचि प्रदान करेंगे एवं बच्चों का भविष्य शिक्षा में उज्जवल हो लेकिन उनके अंदर जो छुपी हुई प्रतिभाएं हैं। वह भी बाहर आए उन्हें में से कोई पेंटर, संगीतकार, मूर्तिकार, शिल्पकार बनने के लिए तैयार है।
मुखौटा निर्माण का दिया प्रशिक्षण
मास्टर ट्रेनर मधु भदोरिया ने प्रतिभागियों के बीच नाटक कल रंगमंच मुखौटा निर्माण का प्रशिक्षण प्रतिभागियों को प्रदान किया। मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार बंसल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि सभी साथी आर्ट एंट्री गेट लर्निंग को लेकर अपने विद्यालय में बच्चों के बीच श्रेष्ठ कर करेंगे। संचालन मधु भदोरिया द्वारा किया गया। आभार स्वतंत्र श्रोत्रिय ने माना।
Hemant Bhatt