ऐसा हुआ उसके साथ : उनका दुस्साहस और 8 दिन में दो बार सामूहिक दुष्कर्म की शिकार
⚫ कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान
⚫ शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
⚫ मारपीट कर गहने व नकदी भी लूटे
⚫ आरोपियों के हुए हौसले बुलंद
हरमुद्दा
मैहर, 24 जून। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। उसके द्वारा पुलिस में शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपियों के हौसले बुलंद हुए फिर आरोपियों ने पकड़ा मारा पीटा और दुष्कर्म किया। 8 दिन में दो-दो बार शिकार हो गई। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करना कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।

ताला थाना क्षेत्र की पीड़िता ने 15 जून को पहली बार सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। आरोपियों ने दुस्साहस दिखाते हुए 23 जून को दोबारा उसी महिला को हवस का शिकार बना डाला।
बुआ के बेटे के साथ जा रही थी मंदिर
पीड़िता ने बताया कि 15 जून को वह अपने बुआ के बेटे के साथ पपरा मंदिर दर्शन के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में छह अज्ञात युवकों ने उसे अगवा कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। गहने व नकदी भी लूट ली। जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़िता ने हिम्मत करके पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
सरे राह फेंक कर आरोपी हो गए फरार
23 जून को वह दोबारा बुआ के घर जा रही थी, तो उन्हीं में से कुछ आरोपियों ने उसे फिर से पकड़ लिया। बारी-बारी से उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। इस बार उसे सरे राह फेंककर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह थाने पहुंची। दोबारा कशिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की लापरवाही से बढ़े आरोपियों के हौसले
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पहली घटना की शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए। उन्होंने दुस्साहस दिखाते हुए दोबारा पीड़िता को निशाना बनाया।
तीन नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
इस मामले में ताला थाना पुलिस ने तीन नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, लूट और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
दो आरोपियों को पकड़ा पुलिस ने
थाना प्रभारी ने बताया कि दो आरोपी अरविंद लोनी और पुष्पेंद्र कुशवाहा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले
ताला थाना क्षेत्र बीते दो माह में दुष्कर्म व लूट की घटनाओं का अड्डा बनता जा रहा है। थाने में दर्ज शिकायतों का आंकड़ा यही दर्शा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली भी कटघरे में है।
Hemant Bhatt