सामाजिक सरोकार विश्व सेवा-सत्संग दिवस के रूप में मनाया जाएगा 89 वां अवतरण महोत्सव

सामाजिक सरोकार विश्व सेवा-सत्संग दिवस के रूप में मनाया जाएगा 89 वां अवतरण महोत्सव

शहर में चल रहा तीन दिवसीय सेवा अभियान

⚫ गुलाब शरबत, छाछ, पलाश शरबत एवं मिट्टी के सकोरों का  निःशुल्क वितरण

हरमुद्दा
रतलाम, 18 अप्रैल। पूज्य संत श्री आशारामजी बापू का 89 वां अवतरण महोत्सव विश्व सेवा-सत्संग दिवस विभिन्न सेवा कार्यों के साथ 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। इसी उपलक्ष्य में  शहर में आयोजित तीन दिवसीय सेवा अभियान के तहत नागरिकों को गुलाब शरबत, छाछ, पलाश शरबत एवं मिट्टी के सकोरो का वितरण निःशुल्क किया गया।

आयोजक योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ ने बताया पूज्य श्री का 19 अप्रैल को अवतरण दिवस मांगल्य मंदिर धर्मक्षेत्र में महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा । जिसमें प्रातः 9 बजे सदगुरुदेव की पादुका यात्रा मंदिर परिसर में निकाली जाएगी। यात्रा के पश्चात सभी भक्त पादुका का विधिवत अभिषेक कर पूजन करेंगे। भजन कीर्तन, जप नाम सुमिरन, महाआरती एवं भंडारे का आयोजन होगा। महोत्सव में शामिल होने के लिए सम्पूर्ण अंचल से भक्तजन मांगल्य मन्दिर आएंगे।

11 क्विंटल गुलाब शरबत का वितरण

विश्व सेवा दिवस के उपलक्ष्य में  गर्मी से पीड़ित जनमानस को राहत देने के लिए लगभग 11 क्विंटल गुलाब शरबत से युक्त शीतल मधुर छाछ का वितरण सेवा चांदनीचौक, रतलाम पर किया गया ।मूक-पक्षियों की जल सेवा के लिए मिट्टी के सकोरो का वितरण  भारत माता उद्यान, अलकापुरी चौराहा किया गया । वहीं  रेल यात्रियों के लिए मधुर शीतल पलाश शरबत वितरण की सेवा की गई। सेवा अभियान में संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।