दर्दनाक हादसा : मॉर्निंग वॉक पर निकले पुजारी को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
⚫ पिता की मौत से डिप्रेशन में आए बेटे ने की आत्महत्या की कोशिश
⚫ निर्माणाधीन भवन की छत पर चढ़कर लोगों ने बेटे की बचाई जान
हरमुद्दा
इंदौर, 10 सितंबर। बुधवार को सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले पुजारी को ट्रक ने टक्कर मार दी पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर अस्पताल पहुंचे बेटे ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करने की कोशिश की मगर लोगों ने निर्माण दिन भवन पर चढ़कर उसे बचा लिया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

मृतक पुजारी नेत्रपुरी गोस्वामी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा एरोड्रम थाने के सामने हुआ है। मृतक की पहचान 55 साल के नेत्रपुरी गोस्वामी के रूप में हुई है। यह घटना सुबह 7 बजे की है जब बीएसएफ का ट्रक स्कूल के बच्चों को लेकर निकला था। उस समय एरोड्रम इलाके में वॉक कर रहे नेत्रपुरी गोस्वामी को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना ट्रक की रफ्तार थी तेज
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार में था। भिड़ंत के बाद ड्राइवर ने करीब 20 फीट आगे पहुंचने के बाद ट्रक पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि हादसे से कुछ मिनट पहले नेत्रपुरी अपने परिचितों से बात कर रहे थे। थोड़ी देर बाद जैसे ही वे मुड़े तो वे ट्रक की चपेट में आ गए। पुजारी नेत्रपुरी विजयश्री कॉलोनी के रहने वाले थे। पुलिस ट्रक और ड्राइवर को लेकर जांच में जुटी है।
पिता की मौत से टूट गया बेटा अभिषेक
इस हादसे के बाद पुजारी का बेटा अभिषेक पूरी तरह टूट गया है। बताया जा रहा है कि डिप्रेशन में जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसने निर्माणाधीन बिल्डिंग पर चढ़कर कूदने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। परिवार की समझाइश पर वह नीचे उतरा।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
नेत्रपुरी गोस्वामी विजय श्री कॉलोनी के रहने वाले थे और पुजारी का कार्य करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। हादसे के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Hemant Bhatt