पुलिस की नजर : रतलाम शहर में नकली नोट चलाने वाली गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

पुलिस की नजर : रतलाम शहर में नकली नोट चलाने वाली गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

दो आरोपी रतलाम के दो सगे भाई और एक इंदौर का

⚫ सौ-सौ के 20 नकली नोट मिले आरोपियों की कब्जे से

हरमुद्दा
रतलाम, 20 जुलाई। शहर में नकली नोट चलाने वाली गेंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सौ सौ रुपए के बीस नकली नोट मिले हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो रतलाम के सगे भाई हैं तो एक इंदौर का है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नकली नोट चलाने वालों की गैंग शहर में सक्रिय है उन्होंने जो हुलिया बताया उसके अनुसार आरोपियों को सागोद रोड वन विभाग के यहां सब्जी के ठेले के पास से दीनदयाल नगर थाना प्रभारी मनीष डाबर की टीम ने गिरफ्तार किया। 
 
इनको किया गिरफ्तार

⚫ अंकित (40) पिता अभय कुमार जाति राजुल, निवासी 06, तक्षशिला परिसर मुखर्जी नगर, रतलाम (म.प्र.)

⚫ वासुदेव (42) पिता अभय कुमार जाति राजुल निवासी 06, तक्षशिला परिसर मुखर्जी नगर थाना (म.प्र.)

⚫ गगन (40) पिता विनोद नागदे, निवासी 105, साहिल एवेन्यु बंगाली चौराहा, इंदौर (म.प्र.)

आरोपियों के कब्जे से मिले यह नोट

आरोपी अंकित के पेंट जेब से 100-100 के 11 नोट निकले। नोट की सिरीज OUK 031344 के 06 नोट तथा OUK 031345 के 05 नोट जिन पर भारतीय रिजर्व बैंक केंद्रीय सरकार द्वारा प्रत्याभूत हिन्दी व अंग्रेजी में लिखा हुआ है। वासुदेव के पेंट की जेब से 100-100 के 09 नोट निकले। नोट की सिरिज OUK 031346 के 06 नोट तथा OUK 031347 के 03 नोट मिले । दोनों आरोपियो से 100-100 के नकली नोट कुल 20 मिले। जिन्हें चेक करते असली नोट के वास्तविक नोट से अलग होकर हल्का होना तथा बैंक नोट प्रेस द्वारा जारी किए गए 100 के नोट से भिन्न होकर नकली पाए गए। एक अन्य आरोपी गगन पिता विनोद नागदे से नकली नोट लेने के बारे में बताया।

न्यायालय में पेश कर लिया पुलिस रिमांड पर

तीनों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना दीनदयाल नगर रतलाम पर अपराध क्र.524/2025 धारा धारा 179,180,182 बीएनएस. का  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को न्यायालय पेश किया, न्यायालय ने पुलिस रिमांड पर भेजा। पुलिस पूछताछ कर रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

नकली नोट चलाने वाली गैंग को पकड़ने में निरीक्षक मनीष डावर थाना प्रभारी दीनदयाल नगर, उप निरीक्षक राकेश मेहरा, भगवानसिंह राठौर, आरक्षक जितेन्द्रसिंह, संदीप कुमावत,  टीकमसिंह,  आशिक मंसुरी,  नरेन्द्र, सुनील डावर,  मकनसिंह दीपकसिंह, धीरज यादव,  प्रकाश की भूमिका सराहनीय रही।