जांच में खुलासा : रतलाम का होटल समता सागर, यहां पर खाने और ठहरने वालों की जिंदगी सुरक्षित नहीं
⚫ आग बुझाने से पर्याप्त उपकरण फायर एक्सटिंग्विशर नहीं
⚫ हाईड्रेंट लाइन और फायर सेफ्टी अलार्म भी बंद
⚫ प्रशासन ने किया फायर सेफ्टी ऑडिट, हुई लापरवाही उजागर
हरमुद्दा
रतलाम, 8 मई। संचालकों की लापरवाही ने महू नीमच रोड की होटल समता सागर की क्षमता जान लेने की बना ली है। यहां पर खाने वाले और ठहरने वाले की जिंदगी सुरक्षित नहीं है। अनहोनी घटना हो जाए। आग लग जाए तो जिंदा निकलना नामुमकिन है। प्रशासन के निरीक्षण प्रशिक्षण में यह साबित हुआ है। क्योंकि समता सागर होटल में फायर सेफ्टी की ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया गया है। यहां न तो आग बुझाने से पर्याप्त उपकरण फायर एक्सटिंग्विशर (Fire Extinguisher) हैं और न इससे जुड़ी व्यवस्थाएं ही दुरुस्त हैं। हाईड्रेंट लाइन और फायर सेफ्टी अलार्म भी बंद है।

यह खुलासा गुरुवार को कलेक्टर मिशा सिंह के आदेश पर हुए होटल के फायर सेफ्टी सेफ्टी ऑडिट में हुआ। यहां जिला प्रशासन का संयुक्त दल सुबह फायर सेफ्टी की जुड़ी व्यवस्थाओं की हकीकत जानने पहुंचा था। टीम में गोमगार्ड, फायर सेफ्टी विभाग, लोक निर्माण विभाग और बिजली वितरण कंपनी के अधिकारी शामिल रहे। सेफ्टी ऑडिट के दौरान यहां खामियां नजर आईं जिन्हें दूर करने की सख्त हिदायत प्रशासन ने दी।
63 कमरे मगर अग्निशामक उपकरण केवल 8
निरीक्षण में सामने आया कि होटल में कुल 63 कमरे हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर यहां सिर्फ 6 एबीसी (ABC) फायर एक्सटिंग्विशर और 2 नग CO₂ फायर एक्सटिंग्विशर ही उपलब्ध हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इतने बड़े होटल परिसर के लिए यह संख्या बेहद कम है।
आपात स्थिति में लोगों को सतर्क करने वाला फायर सेफ्टी अलार्म भी बंद
जांच के दौरान यह भी पाया गया कि होटल की हाईड्रेंट लाइन बंद पड़ी हुई थी। यही नहीं, आपात स्थिति में लोगों को सतर्क करने वाला फायर अलार्म सिस्टम भी निष्क्रिय मिला। ऐसे में किसी हादसे की स्थिति में होटल में ठहरे लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Hemant Bhatt