उपलब्धि सरोकार : खेल में रतलाम का नाम रोशन करने वाली कृतज्ञा ने देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में किया टाप
उपलब्धि सरोकार : खेल में रतलाम का नाम रोशन करने वाली कृतज्ञा ने देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में किया टाप
⚫ विक्रम यूनिवर्सिटी उज्जैन में बीए में भी कृतज्ञा टॉप
हरमुद्दा
रतलाम, 25 फरवरी। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में बेचलर आफ फिजिकल एजुकेशन के प्रथम सेमेस्टर में रतलाम की उड़न परी ने टॉप किया। कृतज्ञा ने साबित किया है कि एक अच्छा खिलाड़ी एक अच्छा स्टुडेंट भी होता है।

एडवोकेट पिता एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि कृतज्ञा ने एथलेटिक्स में भी रतलाम शहर का नाम रोशन कर रही है। लगातार मध्य प्रदेश में विगत 8 वर्षों से हर्डल्स 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल विजेता रही है। इसके अतिरिक्त एथलेटिक्स में नेशनल और आल इंडिया की बेहतरीन प्लेयर में इसका नाम है।

विक्रम यूनिवर्सिटी में रही बीए की टॉपर
विक्रम यूनिवर्सिटी में बी ए की टॉपर रही है। फिलहाल बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन के लिए देवी अहिल्या से कृतज्ञा अध्ययन कर रही है। वहां भी फर्स्ट सेमेस्टर में टॉपर रहकर उसने यह बताया है कि खेल और पढ़ाई लगन से की जाए तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं है।
Hemant Bhatt