लेखन कार्यशालाओं से रचनात्मक वातावरण बना : श्री सिंह
⚫ जनवादी लेखक संघ मध्यप्रदेश की कार्यकारिणी गठित
हरमुद्दा
रतलाम, 22 सितंबर। जनवादी लेखक संघ द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में लेखन कार्यशालाओं का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। लेखन कार्यशालाओं के माध्यम से लेखन के स्तर तथा विधा की बारीकियों को नए रचनाकारों को समझाया जा रहा है। जलेसं मध्य प्रदेश की विभिन्न इकाइयां भी इन कार्यशालाओं में शामिल होकर अपने रचनाकारों को प्रोत्साहित करें। हाल ही में कहानी लेखन कार्यशाला राजस्थान के अलवर में आयोजित हुई थी। महिला लेखन कार्यशाला आगामी दिनों में आयोजित हो रही है। हम सभी मिलकर रचनाकारों को इसके लिए प्रोत्साहित करें।
यह विचार जनवादी लेखक संघ के केंद्रीय महासचिव नलिनरंजन सिंह ने जनवादी लेखक संघ मध्य प्रदेश राज्य सम्मेलन के संगठनात्मक सत्र में व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि हमारी रचनात्मक और संगठन क्षमता बहुत गहरी है । इसे और आगे बढ़ाने की ज़रूरत है।
उद्देश्यों को बढ़ाएं आगे
अध्यक्षता करते हुए सुप्रसिद्ध कवि एवं जनवादी लेखक संघ केंद्रीय इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश जोशी ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और नवीन इकाइयों के गठन पर ध्यान दें ताकि नए रचनाकारों को अधिक से अधिक जोड़ा जा सके। राज्य सचिव और जिला सचिवों ने बीते वर्ष में किए गए आयोजनों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रसिद्ध चित्रकार महावीर वर्मा ने अपने कविता चित्र भेंट कर अतिथियों एवं जिला इकाई प्रमुखों का स्वागत किया।
नवीन कार्यकारिणी गठित
इस अवसर पर निवर्तमान सचिव मणिमोहन ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में
संरक्षक वक़ार सिद्दीकी, नरेंद्र जैन, रामप्रकाश, राजेश जोशी, रतन चौहान, वीरेन्द्र जैन बनाए गए हैं।
अध्यक्ष अरुण वर्मा , उपाध्यक्ष मणिमोहन मेहता, विजय बैरागी
, सुश्री परवीन कैफ़, प्रदीप मिश्र, मान्यता सरोज , सचिव युसूफ़ जावेदी,संयुक्त सचिव बालेंदु परसाई, सहसचिव प्रदीप कांत, सुरेन्द्र रघुवंशी, प्रियंका कविश्वर, राजा अवस्थी, कोषाध्यक्ष
रणजीत सिंह राठौर बनाए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में मनोज कुलकर्णी, अनवारे इस्लाम, सविता भार्गव, नीलेश रघुवंशी, बद्र वास्ती, संध्या कुलकर्णी, प्रतिभा गोटीवाले, श्रुति कुशवाह, डॉ.स्वतंत्र सक्सेना, वसंत सकरगाये, सुरेश उपाध्याय, देवेन्द्र रिणवा, शिरीन भावसार,आशीष दशोत्तर, सिद्दीक़ रतलामी, इंदु सिन्हा, किशोर जेवरिया, निरंजन राही, कैलाश सेन,जयनारायण मेहता, दौलतराम प्रजापति, रामअवध विश्वकर्मा, गेंदलाल गुलशन,श्रीमती माला श्रीवास्तव, शांतिलाल जैन, मानसिंह शरद, रमेशचंद्र शर्मा, मनीष वैद्य,रामनरेश मिश्र, मुकेश त्रिपाठी,
परमलाल परम, एम.एस.जनेश्वर को लिया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष और सचिव ने इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों को अधिक क्षमता से गति देने का विश्वास व्यक्त किया। संचालन मणिमोहन ने किया। विगत दिनों दिवंगत रचनाकारों को श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रतलाम, नीमच, अशोकनगर, देवास के साहित्यिक साथी उपस्थित थे।
Hemant Bhatt