72 वा महारूद्र यज्ञ : भक्ति भावना के साथ निकली गंगाजल कलश यात्रा

72 वा महारूद्र यज्ञ : भक्ति भावना के साथ निकली गंगाजल कलश यात्रा

महारूद्र यज्ञ की पूर्णाहूति रविवार को

⚫ 73 वें महारूद्र यज्ञ के मुख्य यजमान होंगे राहुल घनश्याम परिहार

हरमुद्दा
रतलाम 20 दिसम्बर। प्राचीन त्रिवेणी के पावन तट पर चल रहे 72 वें महारूद्र यज्ञ के तहत शनिवार को धार्मिक भावना के साथ गंगाजल कलश यात्रा निकाली गई। रविवार को 11 दिवसीय यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। शनिवार को 73वें महा रूद्र यज्ञ के मुख्य यजमान की घोषणा लाटरी पद्धति से हुई जिसमें राहुल घनश्याम परिहार का नाम आया। 


यज्ञ आचार्य पंडित दुर्गाशंकर ओझा के आचार्यत्व में 72 वां महारूद्र यज्ञ चल रहा है जिसमें मुख्य यजमान गायत्री संजय सोनी (अप्पू) ने दसवें वें लघु रूद्र यज्ञ की आहूतियाँ दी। इसके पश्चात त्रिवेणी के पावन तट पर पौष माह की अमावस्या के पावन पर्व पर त्रिवेणी कुंड पर मुख्य यजमान सोनी दम्पत्ति ने पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात कलश यात्रा धार्मिक भक्ति भावना के साथ निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं त्रिवेणी से कलश  लेकर निकली और शंकराचाार्य के मंदिर पहुंची, जहां पर उनका सहस्त्राभिषेक किया गया। महिलाएं गंगाजल कलश लाती रही और जयकारों के साथ अभिषेक करते रहे। 

पूर्णाहुति रविवार को

72 वें महारूद्र यज्ञ की पूर्णाहूति 21 दिसम्बर को दोपहर में होगी।
श्री सनातन धर्मसभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने धर्मालुजनों से अधिक की अधिक संख्याा में पूर्णाहूति में उपस्थिति होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।

73वें महा रुद्र यज्ञ के मुख्य यजमान रहेंगे राहुल परिहार

लॉटरी नंबर की पर्ची दिखाते हुए श्री सोनी

73 वें महारूद्र यज्ञ के यजमान बनने के लिए सभी धर्मावंलबियों की मौजूदगी में नन्ही बालिका द्वारा लाट्ररी पद्धति से नाम निकालकर घोषणा की गई । जिसमें मुख्य यजमान की पहली रसीद राहुल घनश्याम परिहार के नाम की निकली। तत्पश्चात दो डमी नाम भी नन्ही बालिका द्वारा निकाले गए जिसमें प्रथम प्रमोद सांकला, द्वितीय आयुषी रोहित सोनी के नाम की निकली। मुख्य यजमान किसी कारणवश नहीं बैठ पाते है ऐसी स्थिति में डमी नाम को अवसर दिया जाएगा। इस अवसर पर नवनीत सोनी, डॉक्टर राजेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र जोशी, बसंत पंड्या, मनोहर पोरवाल, चेतन शर्मा, हंसा व्यास सहित अन्य मौजूद थे