लोकायुक्त की कार्रवाई : बटांकन के लिए ₹8000 की रिश्वत लेते हुए पटवारी धराया
⚫ फरियादी से मांग हुई थी ₹25000 की
⚫ रुपए नहीं देने पर रोका बटांकन का नक्शा
⚫ ₹2000 ले भी लिए थे पहले पटवारी ने
हरमुद्दा
रतलाम, 3 जून। लोकायुक्त पुलिस में कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को ₹8000 की रिश्वत लेते हुए रंग के हाथों पकड़ा है। पटवारी में बटांकन के लिए फरियादी से 25000 की मांग की थी। रुपया नहीं देने पर बटांकन का नक्शा रोक लिया था।
मिली जानकारी के अनुसार रतलाम ग्रामीण तहसील के ग्राम सेवरिया निवासी जितेंद्र सिंह पिता कमलसिंह ने बताया कि गांव रोज़डका में जमीन बटांकन नक्शे के लिए पटवारी यशवर्धन शर्मा को आवेदन किया था। पटवारी ने 25 हजार रुपए की मांग की थी और नहीं देने पर नक्शा नहीं दिया जा रहा था। इसके बाद पटवारी और उनके बीच 10 हजार रुपए पर बात बनी।
फरियादी ने की लोकायुक्त को शिकायत
फरियादी ने लोकायुक्त उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके साथ ही फरियादी ने पटवारी को 2 हजार रुपए पहले ही दे दिए थे बाकी की 8 हजार की राशि मंगलवार को देना तय हुआ।
योजना बद्ध तरीके से किया गिरफ्तार
लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार की दोपहर में पटवारी को पुरानी तहसील में रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ लिया।
यह शामिल है दल में
कार्रवाई करने वाले दल में निरीक्षक दीपक सेजवार, आरक्षक अनिल अटोलिया, इसरार खान, उमेश जाटव आदि थे।
Hemant Bhatt