कलेक्टर के आदेश : प्री प्राइमरी से कक्षा 12 वीं तक की कक्षाएं प्रातः 10 बजे से पूर्व नहीं होगी संचालित
⚫ परीक्षा सहित अन्य कार्य होंगे तय कार्यक्रम के तहत
हरमुद्दा
रतलाम 6 जनवरी। शीत ऋतु में तापमान में गिरावट को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर मिशा सिंह जिले के सभी स्कूल में प्री प्राइमरी से 12वीं तक की कक्षाएं 10:00 बजे के पहले शुरू नहीं होगी
कलेक्टर के आदेश के अनुपालन में जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर द्वारा जिले की समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, एमपीबीएसई, सीबीएसई, आईसीएसई एवं मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं में प्री प्राइमरी से कक्षा 12 वीं तक की कक्षाएं प्रातः 10 बजे से पूर्व संचालित नहीं होगी।
वे सभी तय कार्यक्रम के अनुसार
स्कूल की अन्य गतिविधियां एवं परीक्षा कार्यक्रम अपने निर्धारित समय पर संचालित होंगे।
Hemant Bhatt