सामाजिक सरोकार : कथाकार बालकृष्ण नागर का मित्र मंडल ने किया अभिनंदन

सामाजिक सरोकार : कथाकार बालकृष्ण नागर का मित्र मंडल ने किया अभिनंदन

शिव महापुराण के आयोजक मुकेश पाटीदार का किया सम्मान

हरमुद्दा
रतलाम, 12 अप्रैल। शिव महापुराण के कथाकार पंडित बालकृष्ण नागर का धर्मनिष्ठ समाजसेवी मनोज शर्मा मित्र मंडल द्वारा अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही शिव महापुराण के आयोजक मुकेश पाटीदार का सम्मान किया गया।

श्री पाटीदार परिवार द्वारा डोंगरे धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण का आयोजन किया गया। आयोजन में कथाकार पंडित बालकृष्ण नागर ने शिव महापुराण कथा संगीत की स्वर लहरियों के साथ श्रवण करवाई।

किया अभिनंदन और सम्मान

कथा के आयोजक श्री पाटीदार का सम्मान करते हुए मित्र मंडल

महाशिवपुराण महोत्सव में व्यास गादी पर विराजित कथाकार पंडित नागर का अभिनंदन शॉल, श्रीफल एवं माला से किया गया। इसके साथ ही महा शिवपुराण के आयोजक धर्मनिष्ठ मुकेश पाटीदार का शॉल माला से सम्मान किया गया। अभिनंदन करने वालों में नगर निगम में स्वास्थ्य समिति प्रभारी एवं एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता मनोज शर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शान्तु गवली, पूर्व सरपंच सतीश राठौर, डॉ. मुकेश राठौर, सुरेश मजादिया, पूर्व पार्षद सतीश राठौर, नारायण पहलवान, नीलू शर्मा थे। अभिनंदन करने वाले सभी धर्मालुओं का पंडित नागर ने दुपट्टा पहनाकर आशीर्वाद दिया।

पंडित नागर धर्मनिष्ठ शर्मा को दुपट्टा पहनाकर आशीर्वाद देते हुए