विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार जीवन का लक्ष्य करें निर्धारित 

विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार जीवन का लक्ष्य करें निर्धारित 

विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार जीवन का लक्ष्य करें निर्धारित 

कैरियर मेले में प्राचार्य ऋतेश पंवार ने विद्यार्थियों से कहा

हरमुद्दा
रतलाम, 1 फरवरी। सही समय पर मार्गदर्शन मिलने से विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं। कैरियर मेले का उद्देश्य केवल आजीविका अर्जित करना नहीं, बल्कि अनुशासन और निरंतर परिश्रम के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त करना है।

यह विचार शासकीय हाई स्कूल दंतोडिया के प्राचार्य ऋतेश पंवार ने व्यक्त किए। प्राचार्य पंवार विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय कैरियर मेले के शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। 

भविष्य के प्रति जागरूकता के लिए कैरियर मेले का

विद्यालय में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को भविष्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पाँच दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ संस्था प्राचार्य पंवार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर ही विभिन्न शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं सेवा क्षेत्रों में उपलब्ध करियर विकल्पों से परिचित कराना रहा।

विशेषज्ञों ने दी अलग-अलग जानकारियां

ईश्वरलाल मालवीय ने हिंदी भाषा के क्षेत्र में शिक्षक, पत्रकार, लेखक एवं डिजिटल कंटेंट लेखन जैसे कैरियर विकल्पों की जानकारी दी। वहीं  वीरेंद्र कुमार कैथवास ने विधि एवं भूगोल विषय से जुड़े अवसरों पर प्रकाश डाला। गोपाल भाभर ने विज्ञान विषय से संबंधित कैरियर संभावनाओंजैसे इंजीनियरिंग, चिकित्सा एवं तकनीकी शिक्षा की जानकारी दी। इस अवसर पर गोपाल शर्मा ने ऑनलाइन गेमिंग एवं डिजिटल क्षेत्र में उभरते करियर विकल्पों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। सीमा खरे एवं बद्रीलाल परमार ने ललित कला, कृषि एवं प्रबंधन क्षेत्र में करियर के अवसरों पर मार्गदर्शन दिया। नीना कसेरा शासकीय उमावि प्रीतमनगर ने वाणिज्य, सेवा क्षेत्र, रक्षा सेवाओं एवं व्यापार से संबंधित करियर विकल्पों की जानकारी दी। साथ ही राजेश मालीवाड ने राजनीति एवं जनसेवा के क्षेत्र में अवसरों पर विचार रखे।

समापन पर हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

मेले के अंतिम दिवस विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्रों ने केरियर संबंधित विभिन्न प्रश्न किए।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर संस्था के सीमा खरे, वीरेंद्र कुमार कैथवास, ईश्वरलाल मालवीय, कालुसिंह चौहान, गोपाल शर्मा, कोमल परमार, बद्रीलाल परमार राजेश मालीवाड़, गोपाल भाभर सहित विद्यालयीन छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।