विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिया उज्ज्वल भविष्य का मार्गदर्शन

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिया उज्ज्वल भविष्य का मार्गदर्शन

विद्यार्थियों के लिए करियर मेले का आयोजन

हरमुद्दा
रतलाम, 1 फरवरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीनदयाल नगर रतलाम में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 5 दिनी करियर मेला का आयोजन किया गया। जिसका समापन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देकर उनके भविष्य को सही दिशा प्रदान करना रहा।

विद्यालय की शिक्षिका मधु भदोरिया ने बताया कि कार्यक्रम का में सिविल सर्विस परीक्षा, नीट, जेईई, क्लैट जैसी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी दी तथा आईआईटी और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया और संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। 

आत्मविश्वास का हुआ संचार

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करियर से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं को साझा किया, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल और प्रेरक ढंग से समाधान किया गया। करियर मेले से विद्यार्थियों में अपने लक्ष्य को लेकर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

हुआ पांच दिवसीय मेले का समापन

करियर मेले में के समापन के मुख्य अतिथि सांदीपनी विद्यालय रतलाम के उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर एवं विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पंकज शर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश मालवीय ने किया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

सही दिशा में किया गया परिश्रम ही सफलता की कुंजी

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लगन, निरंतर मेहनत और अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को ईमानदारी, समर्पण एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने करें। आत्मविश्वास और सही दिशा में किया गया परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।

 ⚫ गजेन्द्र सिंह राठौर, मुख्य अतिथि

कई क्षेत्र में बना सकते अपना भविष्य उज्जवल

आज के समय में इंजीनियरिंग और मेडिकल के अलावा भी अनेक ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें विद्यार्थी अपना उज्ज्वल करियर बना सकते हैं।

पंकज शर्मा, प्रभारी प्राचार्य