कठोर निर्णय : लक्कड़पीठा रोड 1 इंच भी नहीं होगी कम

कठोर निर्णय : लक्कड़पीठा रोड 1 इंच भी नहीं होगी कम

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा क्षेत्र के व्यापारियों से

⚫ मास्टर प्लान अनुसार बनेगी 18 मीटर चौड़ाई की रोड

हरमुद्दा
रतलाम 10 दिसंबर। लक्कड़ पीठा  रोड मास्टर प्लान अनुसार 18 मीटर चौड़ाई की ही बनेगी। 1 इंच भी काम नहीं होगी।  यह बात महापौर प्रहलाद पटेल ने लक्कड़ पीथा रोड के रहवासी व व्यापारियों से कहीं।

लक्कड़पीठा रोड के रहवासी व व्यापारियों ने रोड की चौड़ाई 16 मीटर करवाए जाने के लिए महापौर प्रहलाद पटेल व निगम आयुक्त अनिल भाना से मुलाकात की। 

शहर के यातायात व सुंदरता की दृष्टि से नहीं होगी कम

मुलाकात के दौरान महापौर पटेल ने स्पष्ट किया कि शहर की सुंदरता व यातायात की दृष्टि से किसी भी प्रकार की कमी नहीं की जाएगी। शहर को सुंदर बनाने के लिए सभी नागरिकों को आगे आकर शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना होगा। उन्होंने कहा की नागरिक अपना मकान बनाते समय इस प्रकार का एलिवेशन बनाएं कि बाहर से आने वाले लोगों को ऐसा लगे कि हम यूरोप में है।