हमला : पत्थरबाजों के हमले से नायब तहसीलदार और बीएलओ घायल
⚫ एस आई आर के सर्वे में आदिवासी अंचल में थे कर्त्तव्यनिष्ठ
⚫ तीन में से दो आरोपी को किया गिरफ्तार
हरमुद्दा
रतलाम, 19 नवंबर। आदिवासी अंचल में निर्वाचक विशेष गहण पुनरीक्षण कार्य कर रहे नायब तहसीलदार और बीएलओ पर तीन पत्थरबाजों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। पुलिस ने तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

उपचाररत घायल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर में रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम बासिंद्रा में एस आई आर का सर्वे करने नायब तहसीलदार रामकलेश साकेत और बीएलओ विक्रम सिंह राठौड़ टीम के साथ पहुंचे थे। उस दौरान शराब के नशे में मोटर साइकिल पर तीन बदमाशों ने पत्थर मारकर नायब तहसीलदार और बीएलओ को घायल कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर
सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हमला करने वाले दो आरोपी सायसिंह पिता रायसिंह गामड (28) निवासी उमर, बापू ताड़ पिता बज्या ताड़ (55) निवासी ढोल फंटा, ग्राम उमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरा आरोपी शोकसिंह पिता रायसिंह गामड़ (31) निवासी उमर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Hemant Bhatt