चोरी की वारदात : सोने चांदी की दुकान से 7 किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले गए चोर

चोरी की वारदात : सोने चांदी की दुकान से 7 किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले गए चोर

सुबह परिचित निकले और दी जानकारी

⚫ सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

⚫ पुलिस तलाश रही सीसीटीवी फुटेज

हरमुद्दा
रतलाम, 21 मई। जिले के आदिवासी अंचल के सैलाना में गुरुवार अल सुबह चोरों ने सोने चांदी की दुकान पर धावा बोल दिया। चोर दुकान से 7 किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले गए। सूचना पर दुकान मालिक आए तो होश फाख्ता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सैलाना में मुख्य बाजार जैन मंदिर के पास अनिल पिता धर्मचंद चंडालिया की आभूषण की दुकान शत्रुंजय ज्वेलर्स पर गुरुवार को सुबह तकरीबन 3:30 बजे के आसपास चोरों ने शटर के ताले उचकाए। चोर करीब 20 लाख रुपए से अधिक के चांदी के जेवर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं।

व्यापारियों में दहशत पुलिस गश्ती पर सवालिया निशान

मुख्य मार्ग पर इतनी बड़ी वारदात होने के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस गश्त पर भी सवालिया निशान उठाने लगे हैं। जब मुख्य मार्ग पर पुलिस की गश्ती बराबर नहीं हो रही है तो अन्य क्षेत्रों में क्या स्थिति होगी? आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है।