मौसम ने ली करवट : गुलाबी की बजाय ठिठुराने वाली ठंड शुरू, रात के तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

मौसम ने ली करवट : गुलाबी की बजाय ठिठुराने वाली ठंड शुरू, रात के तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

लगातार गिर रहा है रात का तापमान

हरमुद्दा
रतलाम, 11 अक्टूबर। वैसे तो शुरू में गुलाबी ठंड का एहसास होता है मगर इस बार शरद पूर्णिमा के बाद से ही रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है और मौसम ठिठुराने वाला हो गया है। 5 दिन में 5.3 तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है।शहर में सर्दी के मौसम के आगमन के साथ तापमान में यह पहली बड़ी गिरावट है।

नवरात्रि में बारिश होने के कारण सभी को परेशानी हो रही थी। दीपावली की सफाई के काम का शुरू नहीं हो पाए थे कि अब अचानक ठंड शुरू हो गई। रात का पारा गिरता है, मगर इतना नहीं। शरद पूर्णिमा के दिन रात का तापमान जहां 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं करवा चौथ की रात का तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन के तापमान में कोई खास अंतर नहीं आया है 31 और 32 डिग्री सेल्सियस के बीच ही चल रहा है।

दुकानों पर ऊनी वस्त्र लापता

इस मौसम का असर सुबह घूमने जाने वालों पर हो रहा है। स्वेटर टोपी अभी निकले नहीं है। बाजारों में भी दुकानों पर दीपावली के लिए नए-नए कपड़े नजर आ रहे हैं लेकिन ठंड से बचाव के लिए ऊनी वस्त्र लापता है।