रतलाम में प्रशासन का कड़ा एक्शन

आमजन से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मैदानी स्तर पर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए।

रतलाम में प्रशासन का कड़ा एक्शन

⚫ लापरवाह 41 स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन काटा

⚫ ​किसे मिली कितनी सजा?

⚫ ​प्रशासन की सख्त हिदायत

हरमुद्दा
​रतलाम, 23 नवंबर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश पर न्यूनतम प्रगति वाले 41 अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन काटने के आदेश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. किरण वाडिवा द्वारा जारी किए गए हैं।


​हाल ही में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर श्री कटेसरिया ने स्वास्थ्य योजनाओं की गहन समीक्षा की थी। इस दौरान मैदानी स्तर पर कार्यों की धीमी प्रगति और लक्ष्यों की पूर्ति न होने पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए लापरवाह कर्मियों का वेतन काटने के निर्देश दिए थे।

किसे मिली कितनी सजा?

सीएमएचओ डॉ. वाडिवा ने बताया कि निर्देशों के पालन में विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों पर निम्नानुसार कार्रवाई की गई है। 

7 दिन का वेतन काटा गया (35 कर्मी):
​एएनएम (26): सरिता दास पटेल, हिना शर्मा, ममिता खराड़ी, पार्वती चारेल, प्रभावती भंवर, सुशीला उमावा, मंजू जाजोरिया, मीना राजावत, पिंकी धाकड़, मोहम्मदी सैयद, चंद्रभागा झरबड़े, निर्मला सोलंकी, पवित्रा निनामा, शकीला खान, सुशीला परमार, संगीता गामड़, संगीता वसुनिया, लैला अंजुम, मुस्कान मंसूरी, ज्योति सोलंकी, संगीता शर्मा, शोभा शर्मा, अनिता खरत, गीता मकवाना, सुनीता शक्तावत और भगवती पडियार।

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर - सीएचओ (7): आरती परमार, विनीता भाबर, गुंजन सैनी, कृष्णा शर्मा, अक्षय चौधरी, अनीता प्रजापत और जितेंद्र सिंह। एलएचवी (2): अनीता धौलपुरिया और शांता परमार।

2 दिन का वेतन काटा गया (6 अधिकारी/कर्मी): ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर (3): सुमन घावरी, चंद्रेश गुप्ता और रेखा गणावा।

ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (3): मोइनुद्दीन अंसारी, राजेश राव और धन सिंह रावत।

​प्रशासन की सख्त हिदायत

कलेक्टर श्री कटेसरिया ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लक्ष्यों की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि आमजन से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मैदानी स्तर पर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए।